मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन मंं धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। जिले में आज शुक्रवार को शाम 05:30 बजे तक 06 हजार 786 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 64 हजार 542 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और वृद्धि होगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.