घर से लाखो के ज़ेवर सहित 20 हजार रूपये लें उड़े चोर
मध्य प्रदेश अंबाह वीरेंद्र परिहार की रिपोर्टखास रिपोर्ट
अम्बाह आए दिन चोरों के हौसले हुए बुलंद मुरैना जिले अम्बाह थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खांदकेपुरा में अल्ला तोमर के यहाँ चोरो ने धाबा बोल दिया घर से लाखों के जेवर सहित 20 हजार की नगदी लेकर लेकर उड़ गए चोर खांदपुरा गाँव में बीती रात एक घर से चोरों ने लाखो रुपये की कीमत के जेवर व 20 हजार रूपये चुरा लिए। घटना के समय गृहस्वामी मकान की छत पर सोता रहा था। चोरी की तहरीर पीड़ित ने थाना पुलिस को दी है। घर के सभी लोग सो गये थे जब अल्ला तोमर की नींद खुली और उसने देखा आंगन में सामान बिखरा पड़ा था। जेवरों से भरा बैग गायब था। उन्होंने पुलिस को दी गई जानकारी में एक सोने का मंगलसूत्र, चार चूड़ियां, एक जोड़ा झुमकी, दो जंजीर, पांच अंगूठी, तीन जोड़ी बाला तथा चांदी के जेवराें की चोरी होना दर्शाया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.