किसानों की समस्याओं का किया गया तुरंत निराकरण ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या द्वारा
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...चपोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर हल्का नंबर 38 के किसानों का धान उपर्जन केंद्र चपोरा से नाम कट कर अन्य जगह शामिल हो जाने के कारण टोकन जारी नहीं हो पा रहा था जिसके कारण लालपुर के किसान धान बिक्री नहीं कर पा रहे थे जिसके पश्चात किसानों के द्वारा रमेश सूर्या अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर नगर को अवगत कराया गया जिसके पश्चात तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सूचना दी गई एवं तत्काल धान मंडी पहुंचकर रमेश सूर्या के द्वारा नाम जोड़ने हेतु मांग की गई इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम के द्वारा टोकन जारी करने का आदेश पारित किया गया तथा तत्काल टोकन जारी होना प्रारंभ हो गया जिस पर किसानों में भारी उत्साह का माहौल है जिसके लिये किसानों के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर रमेश सूर्या को धन्यवाद प्रेषित किया गया साथ में मोहर खान महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शैलेंद्र राजपूत उपाध्यक्ष ग्रामीण, सुधीर दुबे मीडिया प्रभारी, एजाज बेग, एवं ग्राम चपोरा के ग्रामीण एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.