Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 22, 2021

अखिल भारतीय आदिवासी महासभा 24 दिसम्बर को मनायेगा पेसा दिवस


अखिल भारतीय आदिवासी महासभा 24 दिसम्बर को मनायेगा पेसा दिवस

सुकमा से संजय सिंह भदौरिया

सुकमा-24 दिसम्बर को अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के बैनर तले  जिला मुख्यालय सुकमा में एक दिवसीय    पेसा एक्ट दिवस मनाया जायेगा।  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला सचिव पोड़ियाम भीमा ने कहा कि दिनांक 24 दिसम्बर 2021 को  मिनी स्टेडियम सुकमा में पेसा दिवस मनाया। इस दिन एक महत्वपूर्ण दिवस है, इस दिन *" पंचायत उपबन्ध (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार ) अधिनियम 40/ 1996(केन्द्रीय सरकार ) राष्ट्रपति की स्वीकृति 24 दिसम्बर 1996 को प्राप्त हुई तथा भारत के राजपत्र पर प्रकाशन हुआ, यह पेसा कानून "* लागू होकर 25 वर्ष हो गया लेकिन इस कानून को अनुसूचित क्षेत्रों में पूर्णतः पालन नहीं किया जा रहा है इसलिए अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने 24 दिसम्बर 2021 को पेसा एक्ट दिवस के रूप में सुकमा मुख्यालय में मनाया जायेगा। वर्तमान में मौजूदा कांग्रेस सरकार ने 2018 की विधान सभा चुनाव मे अपने चुनावी घोषणा पत्र में उल्लेख किया था कि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो हम पहला प्राथमिकता पेशा कानून को पूर्णतः नियम बनाकर पालन करने की वादा किया था, आज सरकार बनकर तीन साल हो गया  है पेसा कानून का नियम बनाने मुकर रही है। इसलिए अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार को उनकी वादा याद दिलाते हुए सरकार से मांग करेंगे कि आपकी मंशा क्या है स्पष्ट करें, हमारा मांग हैं कि इस महत्वपूर्ण दिवस के अवसर पर मांग करते हैं कि आपने जो वादा किया था, पेसा ऐक्ट को पूर्णतः नियम का पालन कराया जाये। जिससे अनुसूचित क्षेत्रों में जल, जगल ,जमीन पर उन क्षेत्रों के मूलनिवासियो कि हक अधिकार पर अतिक्रमण व छेड़ छाड़  न किया जाये। इन मुद्दे पर चर्चा किया जायेगा। इस दौरान सभा मे अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष -मनीष कुंजाम सहित  जन संगठन भी  भाग लेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad