Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 9, 2021

कलेक्टर डॉ मिश्रा ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण (30 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश)

 कलेक्टर डॉ मिश्रा ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

(30 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश)


बालाघाट।कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 09 दिसंबर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तृतीय श्रेणी के 23 एवं चतुर्थ श्रेणी के 07 कर्मचारी प्रात: 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे। समय पर उपस्थित नहीं होने वाले इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम, संयुक्त कलेक्टर श्री सीताराम प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आयुषी जैन भी मौजूद थी। 

कलेक्टर डॉ मिश्रा 09 दिसंबर को प्रात: 11 बजे अचानक वित्त/स्थापना शाखा पहुंचे तो वहां पर कार्यरत कोई भी कर्मचारी प्रातः 11.00 बजे तक उपस्थित नहीं था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अधीक्षक के पास उपलब्ध हाजिरी रजिस्टर के अनुसार श्री पीएस मर्सकोले, धनेन्द्र कुमार गौतम, मानसिंह परते, निजाम कुरैशी, आर के शिंदे, श्रीमती माया असाटी, चंदन खैरवार, विनोद वर्मा, श्रीमती प्रतिभा मते, श्रीमती रीना धारणे, श्रीमती तरूण बेदी, रवि प्रसाद गनवीर, श्रीमती संगीता पाटिल, मोहम्मद सैफ खान, श्रीमती शक्ति ठाकरे, राकेश देशमुख, आशुतोष पटले, श्रीमती रूचि शुक्ला, राजेन्द्र मस्करे, सचिन शर्मा, जाहीर अली, रामेश्वर नागवंशी, आरीफ खान, भृत्य अवधेश श्रीरंग, श्रीमती गंगोत्री सहारे, देवेन्द्र कुमार शुक्ला, अजय जंगी, श्रीमती उर्मिला उदयपुरे, राजकुमार रहांगडाले, विनय नगपुरे कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इन सभी कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिये गये है।  तृतीय श्रेणी के 23 एवं चतुर्थ श्रेणी के 07 कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई, जिनका एक दिवस का अवैतनिक अवकाश घोषित कर वेतन काटने के निर्देश प्रभारी अधिकारी (स्थापना) को दिये गये । 

विभागीय जांच शाखा में पदस्थ लिपिक श्री एफ.एल. बोकड़े निर्देशित किया गया कि वे विभागीय जांच के प्रकरणों की समय पर जांच पूर्ण कराना सुनिश्चित करें । वरिष्ठ शाखा लिपिक सुश्री रजनी श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया कि वे शाखा में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की पंजी संधारित करें । शासकीय आवास आवंटन के मामले में प्राप्त आवेदन पत्रों की पंजी संधारित करें । मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान शाखा के निरीक्षण के दौरान शाखा लिपिक श्री रवी गनवीर सहायक ग्रेड-3 द्वारा पंजी संधारण को लेकर सही जवाब नहीं देने एवं विगत आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये कि क्यों न उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाये।  अनुज्ञप्ति/सांख्यिकी शाखा के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शाखा में प्राप्त आवेदन पत्रों के पंजीयन/निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें ।

रीडर टू अपर कलेक्टर शाखा के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि शाखा में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को यथासमय पंजीबद्ध करना सुनिश्चित करें । धारणाधिकार के प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये । नजूल निरीक्षक श्री अशोक अड़मे को निर्देशित किया गया वे धारणाधिकार के प्रकरणों में अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के हस्ताक्षर उपरांत समय पर पट्टा जारी कराना सुनिश्चित करें, साथ ही नजूल अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें ।

राहत शाखा के निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के दौरान कोविड से मृत व्यक्तियों के प्राप्त आवेदनों में से 187 निराकृत प्रकरणों की सूची उपलब्ध थी । नये प्राप्त प्रकरणों की सूची नहीं बनाई गई है और न ही इन्हें पंजीबद्ध किया गया था। इस पर शाखा लिपिक श्री डी.एस. पन्द्रे को निर्देशित किया गया कि वे प्राप्त आवेदन पत्रों का पंजीयन कर सूची तैयार कर प्रस्तुत करें । 

कलेक्टर डॉ मिश्रा ने जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, आवक-जावक शाखा का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई बनाये रखने एवं सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad