रायपुर, दिनांक 08 दिसंबर 2021*
संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा 342वें दिनों से सुपोषण अभियान चलाकर सैकड़ों गरीब, निर्धन बेसहारों एवं दूर दराज से इलाज कराने आये मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन मुहैय्या कराया गया
राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *342वें दिन* में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज हैं तथा बढ़ती हुई महंगाई के कारण आर्थिक तंगी की वजह से भोजन व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, इसलिए संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को माह जनवरी 2021 से नियमित रूप से दोनों वक़्त का गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।
आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, मुकेश बम्बोड़े एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.