जिला जांजगीर चाँपा छत्तीसगढ़
जाजगीर चापा जिला के ग्राम पंचायत तुस्मा में तीन कक्ष में संचालित हो रहा 5वी तक कक्षाएं,जबकि जर्जर भवन का जीर्णोद्धार अब तक नहीं।
बता दे कि नवागढ़ ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तुस्मा में
3 कक्षा में पांचवी तक की पढ़ाई हो रहे हैं अर्थात कहने का अर्थ यह है कि स्कूल में केवल तीन ही रूम है जिनमें पहली और दूसरी के बच्चे को एक ही रूम में बैठाया जाता है वही तीसरे और चौथी क्लास के बच्चे को एक रूम में बैठाया जाता है। हालांकि पांचवी क्लास के बच्चे को अलग से रूम में बैठाया जाता है। अब सवाल यही पर उड़ता है कि क्या पहली क्लास की बच्ची को दूसरी क्लास का पढ़ाई कराया जाता है।या फिर दूसरी क्लास के बच्चे को पहली क्लास का पढ़ाई कराया जाता है। क्योंकि एक ही क्लास में बैठने के कारण उनको क्या पढ़ाई हो रहा है क्या समझ में आ रहा है यह तो भगवान ही मालिक है। जबकि अतिरिक्त भवन में पांचवी तक का क्लास जैसे-तैसे जुगाड़ से चल रहा है जबकि इस बात की जानकारी वहां के स्थानीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी याद करा चुके हैं उनके बावजूद भी कोई भी इस और दिलचस्पी दिखाने में ध्यान नहीं दे रहे। जिनका खामियाजा सीधा-सीधा देखा जाए तो बच्चे के पढ़ाई पर ही पढ़ रहे हैं क्योंकि एक ही क्लास में दो कक्षा संचालित होने से बच्चों में पढ़ाई में भी अच्छा खासा दुष्परिणाम भी देखने को साफ तौर पर मिल रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.