बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने के खिलाफ कांग्रेसजनों द्वारा जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 10 दिसम्बर दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार के खराब नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
रघुपति राघव राजाराम भजन गाते व वंदेमातरम, भारतमाता की जय" का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी जैनभवन चौक से श्रमवीर चौक, फव्वारा चौक, गुप्ता चौक,पेट्रोल पंप चौक, माइंस ऑफिस चौक नगर पालिका चौक तक निकाली गई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,ममता पांडेय,पार्षद रोशन पटेल, श्रुति यादव,विजय लक्ष्मी,सूरज विभार,राजकुमार साहू,रामू शर्मा,रूबी एंथोनी,फ्रांसिस कोलीन,जेबा कुरैशी,विलसन मैथ्यू,जितेन्द्र मेश्राम,जे पी यादव, ओनु दत्ता, श्रीनिवास राव,हर्ष रामटेके,ताराचंद बघेल,राजदीप राव, मनोज साहू,कुमारी मनीषा,अजय कुमार,अनिल कोम्बे,भगत, बब्बू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी पूरे दिसम्बर माह में रोजाना प्रातः 06 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभातफेरी में उपस्थित होने की अपील की है।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.