बेतहाशा मूल्य वृद्धि एवं केंद्र सरकार की नाकामियों जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 13 दिसम्बर दिन सोमवार को केंद्र में मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई जैसे डीजल, पेट्रोल,खादय तेल, रसायनिक खाद, गैस सिलेंडर,मोबाइल रिचार्ज के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि एवं केंद्र सरकार की नाकामियों जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
"रघुपति राघव राजाराम भजन गाते व वंदेमातरम, भारतमाता की जय" का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी जैनभवन चौक से माइंस ऑफिस चौक,256 चौक,स्टेडियम चौक,हॉस्पिटल सेक्टर चौक,श्रमवीर चौक से वापस जैनभवन चौक तक निकाली गई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू, परितोष हंसपाल एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,ममता पांडेय,पार्षद रोशन पटेल, श्रुति यादव,सूरज विभार,राजकुमार साहू,रामू शर्मा,रूबी एंथोनी,फ्रांसिस कोलीन,जेबा कुरैशी,सोनू नाज़ीम खान,जितेन्द्र मेश्राम,जे पी यादव, ओनु दत्ता, श्रीनिवास राव,हर्ष रामटेके,ताराचंद बघेल,राजदीप राव, मनोज साहू,कुमारी मनीषा,अजय कुमार,अनिल कोम्बे,दीपक भगत,प्रवीण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी पूरे दिसम्बर माह में रोजाना प्रातः 06 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभातफेरी में उपस्थित होने की अपील की है।
CNI News, दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.