छिंदगढ़ कुकानार =आज शाम लगभग 7 बजे अशोक साहू निवासी सुकमा जोकि जगदलपुर से सुकमा अपनी कार से आ रहे थे,की पालेंम और धुररास के बीच जंगल मे अंधेरे में एक बच्ची जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष होगी बैठे मिली
,जो शायद घर से भटक कर आ गई थी,उस बच्ची को अशोक साहू के द्वारा लाकर थाना प्रभारी कुकानार मनीश मिश्रा को सुपुर्द किया गया
थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के द्वारा ठंड से ठिठुरती और भूख से बेहाल मासूम बच्ची के लिए तत्काल नए कपड़े और भोजन की व्यवस्था की, ततपश्चात बच्ची के संबंध में तत्काल अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय सर एवं
सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची का फोटो शेयर कर पता करने की कोशिश की,और ये कोशिश कामयाब भी रही ,बच्ची पास ही के गांव हमीरगढ़ के माहरा पारा नीवासी हड़मा वेटटी की सुपुत्री कु दीपो वेटटी उम्र 3 वर्ष निकली,,पता चलते ही बच्ची को तत्काल उसके घर जाकर परिजनों को सौंपा, और बच्ची के उचित देखभाल करने हेतु समझाईस भी दी उपरोक्त सराहनीय कार्य मे थानाप्रभारी मनीष मिश्रा के साथ स उ नि देशमुख, मरकाम ,रूस्तम तिर्की ,सरियम देवा की भूमिका सराहनीय रही

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.