Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 22, 2021

अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग के 8 गिरफ्तार,8 लाख की नगदी समेत लाखो का माल बरामद

 अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग के 8 गिरफ्तार,8 लाख की नगदी समेत लाखो का माल बरामद



बालाघाट। साइबर क्राइम दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।फ्रॉड करने वाले नए नए तरीकों से आमजन को ठगने का कार्य करते हैं जिस पर पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही करती है जिसका हालिया मामला मलाजखंड निवासी महिला की शिकायत के बाद सामने आया है।जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग राज्यों के आठ आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी अनुसार मलाजखंड थाना क्षेत्र में इंश्योरेंस पॉलिसी म्यूचल कराने के नाम पर 625000 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में मलाजखंड पुलिस ने धारा 420 आईपीसी ६६ सी, ६६ डी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान प्राप्त मोबाइल साक्ष्यों, बैंक दस्तावेज साक्ष्यों की मदद से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके पास से मशूरका भी जप्त किया। साइबर फ्रॉड करने वाले कॉल सेंटर से भारी मात्रा में कॉलिंग लिस्ट, मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, लैपटॉप, स्टाम्प, स्विच राउटर सहित अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया इस मामले में खुशरंग पिता मुन्ना उर्फ कमरुल हसन (२५) इंदिरापुरम बसुंदरा जिला गाजियाबाद, जितेंद्र कुमार पिता रामलखन कुशवाहा (२९) सोरखा थाना सेक्टर ४९ जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, रोहित कुमार उर्फ सहवारा पिता तुलसीराम आरव (२९) निवासी हुड्डा कंपलेक्स आर्य नगर रोहतक हरियाणा, मुकेश पिता सोहन लाल सौरठ (२८) निवासी ग्राम इंदौखा जिला नागौर राजस्थान, राहुल कुमार पिता सुभाष उपाध्याय (३१) निवासी मकान नंबर 55 इंजीनियर सोसाइटी बेगपुरा नोएडा वेस्ट जिला गौतम नगर नोएडा, लव कुश पिता देवेंद्र सिंह कुशवाहा (२१) ग्राम खोहरी जिला आगरा उत्तर प्रदेश, योगेंद्र पिता जैनेंद्र राघव (२५) निवासी दांदरी उत्तर प्रदेश और बाबू उर्फ कार्तिक पिता मेवा राम केवट (२६) निवासी खोड़ाकॉलोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपितों से पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि इन आरोपियो के द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से जो पैसा विड्राल करते थे, उसे नशे सहित अन्य अय्याशी में उड़ाते थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad