Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 22, 2021

घठौला नाला में एनीकट निर्माण के लिए मंत्री से मिले नवागांव के निवासी सिंचाई के लिए पर्याप्त मिल सकेगा, अकाल जैसी समस्याओं से निपटा जा सकेगा

 घठौला नाला में एनीकट निर्माण के लिए मंत्री से मिले नवागांव के निवासी


सिंचाई के लिए पर्याप्त मिल सकेगा, अकाल जैसी समस्याओं से निपटा जा सकेगा 



कवर्धा, 22 दिसम्बर 2021।  ग्राम जरहा नवागांव के निवासी अपने ग्राम के कृषकों के हित के लिए घठौला नाला में एनीकट का निर्माण कराना चाहते है। ग्राम पंचायत नवागांव में ग्राम सभा की बैठक में घठौला नाला में एनीकट निर्माण कार्य कराने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया था। नवागांव के ग्रामवासी इस मांग को लेकर आज 22 दिसम्बर को कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मिले तथा अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। 

ग्रामवासियों ने मंत्री को बताया कि घठौला नाला में एनीकट अति अनिवार्य है। एनीकट निर्माण से नवागांव के सभी कृषकों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी मिल सकता है। इससे अकाल जैसे समस्याओं की स्थिति में इससे निपटा जा सकता है। ग्रामवासियों की मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस संबंध में जल संसाधन विभाग को परीक्षण करने कहा है। 

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिलने वाले ग्रामवासियों में उपसरपंच मयाराम, पंच श्रीराम, पंच प्यारी बाई, पंच कांति बाई, राजकुमार, नोकचंद, चरण, ढालसिंग,  चन्द्रपाल, जोहन,  सोनकुंवर बैगा, कुवारू लाल बैगा, क्षत्रपति धु्रर्वे, शशीकुमार, संजू रद्दू, अर्जुन, राजाराम, गजराज, बिरनलाल, कुवरसिंह, सुमरन, प्रेमलाल साहू, शिव कुमार, बली, चरण, सुखौव बैगा, कानती बैगा, बिहारी बैगा आदि शामिल थे।CNI NEWSकवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad