Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 8, 2021

मैनगढ़ी की रहने वाली अब सायकिल से स्कूल जा सकेगी 8 वीं की छात्रा जयंती -

 मैनगढ़ी की रहने वाली अब सायकिल से स्कूल जा सकेगी 8 वीं की छात्रा जयंती 

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने भिजवाया सायकिल

कोरबा 8 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल की संवेदन शीलता एक बार फिर सामने आई है । श्री पटेल को सोशल मीडिया से जैसे ही पता चला कि पोड़ी.उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत तुमान का आश्रित मोहल्ला मैनगढ़ी की रहने वाली कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत छात्रा कु जयंती एक्का पिता फत्तेराम एक्का के पास सायकिल नहीं होने के कारण उसे तुमान से बस पकड़ने के लिए गाँव से 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक साइकिल खरीदकर कटघोरा थाना के सहायक उप निरीक्षक मंगतूराम मरकाम, आरक्षक शिव शंकर परिहार और महिला आरक्षक सुहाना केंवट के हाथों साइकल को स्कूल भिजवाया, जहां पुलिस अधीक्षक के मातहतों ने छात्रा जयंती एक्का को नया सायकिल प्रदान किया। सायकल मिलने पर छात्रा जयंती एक्का ने खुशी जाहीर करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पटेल का आभार प्रकट किया।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ-साथ विजिबल व सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष फोकस कर रहे हैं। यही वजह है कि जिले में जनता और पुलिस के बीच की दूरी लगातार कम हो रही है। गैर कानूनी कार्य में संलग्न लोग डरे सहमे हुए हैं।

मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad