Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 9, 2021

राज्यपाल राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला एवं आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में हुई शामिल, शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 राज्यपाल राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला एवं आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में हुई शामिल, शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 




शहीद वीर नारायण सिंह ऐसे क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी - राज्यपाल सुश्री उइके। 


 बालोद :- 08 दिसम्बर 2021 शहीद वीर नारायण सिंह ऐसे क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला एवं आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव को संबोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने इस अवसर पर बाबा राजाराव, कंकालिन माता, झामा माता और बूढ़ादेव की पूजा कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 



राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुण्डा, गुण्डाधुर, रानी दुर्गावती जैसे आजादी के महानायकों ने आजादी के आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान में अनुसूचित जनजातियों के संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए गए। हमारे देश में करीब 12 करोड़ जनजातियांं की जनसंख्या हैं, जिसमें से 75 अतिपिछड़ी जनजातियॉ हैं। शासन द्वारा उनके शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए पेसा कानून का भी प्रावधान किया गया है, जिसके तहत ग्राम सभा को विशेष अधिकार दिए गए हैं। साथ ही उनके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय जनजाति आयोग एवं राज्य जनजाति आयोग बनाया गया है। 




राज्यपाल ने कहा कि आदिवासियों को इतने संवैधानिक अधिकार मिलने के बाद भी वे सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं, उन्हें जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में कुछ ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बना दिए गए हैं। इस संबंध में मैंने शासन का ध्यान आकृष्ट किया है और कहा है कि जहां पर आम सहमति हो और जहां व्यवस्था न बिगड़े उन पंचायतों को फिर से ग्राम पंचायत बनाना चाहिए और उन्हें अधिकार सौंपे जाने चाहिए। मैंने इस विषय को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष रखा और राज्यपालों के सम्मेलन पर भी चर्चा की। सुश्री उइके ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि ऐसे मंच पर इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की गई। मैंने प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया कि नगरीय निकाय के लिए मेसा कानून को दोनों सदनों में पारित किया जाए और उसे पूरे देश में लागू किया जाए, जिससे आदिवासियों को अनुसूचित इलाकों के नगरीय क्षेत्र में अधिकार प्राप्त हो सके। प्रधानमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिया और पेसा कानून को लागू करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में पहल कर रही है और पेसा कानून को लागू करने के लिए नियम बना रही है। राज्यपाल ने कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो यह नहीं चाहते कि सड़के नहीं बनें, पुल-पुलिया न बनें। यदि सड़के नहीं बनेगी तो विकास का रास्ता कैसे खुलेगा। यदि नदी नालों पर पुलिया नहीं बनेंगी तो बीमार व्यक्तियों को हास्पिटल कैसे ले जाएंगे एवं बच्चों को स्कूल कैसे भेंजेंगे। ऐसे तत्वों से हमें सावधान रहना चाहिए और विकास कार्यों में सहभागी बनान चाहिए। 



राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि हमारे प्रदेश में कुछ क्षेत्र नक्सल समस्या से ग्रस्त हैं और कुछ युवा रोजगार और शिक्षा के अभाव में रास्ता भटक गए हैं। उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए। मैंने शासन से कहा है कि ऐसे समस्याओं के समाधान के लिए उन क्षेत्रों में स्थानीय जनता से समन्वय बना कर और उन्हें विश्वास में लेकर कार्य करें, उन्हें रोजगार और शिक्षा से जोड़ें। उन्होंने समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि हम आपसी भेदभाव मिटाकर संगठित होकर कार्य करें।  

राज्यपाल ने समाज से आग्रह करते हुए कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो हमारी संस्कृति को तोड़ने का प्रयास कर रही है, उनसे दूर रहें। हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं को बचाना हैं। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी-अपनी श्रद्धा होती है। सभी धर्मों के प्रति आदर रखें। समाज के प्रति जागरूक रहें। जब समाज जागरूक होगा, तभी वे देश की प्रगति में अधिक से अधिक योगदान दे सकेंगे।  

इस अवसर पर राज्यपाल को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री जी.आर.राना, वीर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मानव दरकट्टी आदि सहित कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।


CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे 8817608879

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad