Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 9, 2021

तवेरा के धान खरीदी में गड़बड़ी के बाद एसडीएम ने तौलक प्रभारी को हटाया


 तवेरा के धान खरीदी में गड़बड़ी के बाद एसडीएम ने तौलक प्रभारी को हटाया 




गुण्डरदेही । धान खरीदी केंद्र ग्राम तवेरा में बुधवार को हुए धान तौलाई मे किसानों के प्रति बोरे मे अधिक धान तौलाई करने की शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को तवेरा पहुंचे गुण्डरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने आखिरकार तौलक प्रभारी को हटा दिया गया है ज्ञात हो कि बुधवार को तवेरा के किसानो ने अपनी उपज को बेचने तवेरा खरीदी केंद्र लाया गया था जिस पर किसानो ने तौलक द्वारा दो से तीन किलो अधिक धान तौलाई करना पाया गया तवेरा के किसानो ने तौलक को टोकते हुए कहा कि कही धान ज्यादा तो नही है उसके बाद किसानो ने अपने तौले हुए बोरे को इलेक्ट्रॉनिक तराजु से तौला तो दो से तीन किलो अधिक आ रहा था जिसके चलते किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है इस वर्ष की धान खरीदी में पहला मामला तवेरा में देखा गया है आखिर इस मामले के जिम्मेदार कौन है एसडीएम ने प्रबंधक व तौलक को निर्देश देते हुए कहा कि वो निर्धारित वजन मे ही तौल करे नही तो उचित कार्रवाई की जाएगी इधर गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर भी तवेरा पहुंचे जहां उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं पूछी किसानों ने बताया की धान का टोकन देने में प्रभारी देरी करते है जिससे किसानो को देर शाम तक इंतजार करना पड़ता है। जिस पर श्री चंद्राकर ने तवेरा धान खरीदी प्रभारी से बात की कहा की सभी किसानों का टोकन 12 बजे से पहले मिलना चाहिए जिससे किसानों को कोई समस्या ना हो। साथ ही किसानो ने यह भी बताया कि प्रत्येक 40 किलो के जूट बोरा व प्लास्टिक की बोरियों में 3 से 4 किलो ज्यादा तौल किया जा रहा है। जिस पर चंद्राकर ने पुराने रखे हुए धान के चार बोरा को मंगाकर तौल कराया जिसमे एक बोरे मे वजन 41 किलो एक सौ साठ ग्राम अधिक निकला वही बाकी तीन बोरा का तौल सही पाया गया 



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad