पखांजुर/बंदे से शंकर सरकार की रिपोर्ट*सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पखांजूर ने दी श्रद्धांजलि*
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हृदय विदारक मौत पर हर कोई गम में है। उनकी मृत्यु पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीडीएस का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जनरल की पत्नी व उनके साथ अन्य अधिकारियों की आत्मा को ईश्वर शांति दे और उनके परिवारों को इस हादसे को सहन करने की शक्ति दे। नगर मंत्री राहुल सरकार ने कहा बिपिन रावत जी व उनकी पत्नी सहित जवानों के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। ।जनरल बिपिन रावत की मौत से देश को बड़ा नुकसान है।विद्यार्थी परिषद उनकी शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त करती है साथ मे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.