अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - राघवजी महाराज , कुल देवता एवं पितृगणों की असीम अनुकम्पा से कोसा -कांसा - कंचन की नगरी एवं मां समलेश्वरी की पावन धरा में 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पं० विश्वकांताचार्य जी महाराज वृंदावन - काशी के मुखारविंद से हनुमानधारा रोड , फिल्टर प्लांट के पास , दामोनंद निक भवन चाम्पा में संगीतमय श्रीमद्गभागवत ज्ञानयज्ञ कथा आयोजित है। इस कथा के मुख्य यजमान देश के सबसे बड़ी गो सेवा संगठन कामधेनु सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव श्रीमति शिखा चैतन्य द्विवेदी होंगे। यह कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी। कथा का शुभारंभ दिनांक 13 दिसंबर सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा , इस दिन महात्म्यकथा - गोकर्णोपाख्यान होगा।
दूसरे दिन 14 दिसंबर मंगलवार को परिक्षितजन्मोत्सव - कपिलोपाख्यान , 15 दिसंबर बुधवार को सतीचरित्र - भरतोपाख्यान - वामनप्राकट्य , 16 दिसंबर गुरूवार को अम्बरीश प्रसंग - गंगावरतण - श्रीकृष्णजन्मोत्सव , 17 दिसंबर शुक्रवार को बाललीला - कालिया उद्धार - गोवर्धनपूजा , 18 दिसंबर शनिवार को गोपीगीत - कंस उद्धार - रुक्मिणी विवाहोत्सव , 19 दिसंबर रविवार को भौमासुरउद्धार - राजसूय यज्ञ - सुदामाचरित्र एवं कथाविश्राम , पूर्णाहुति , विसर्जन एवं 20 दिसंबर सोमवार को प्रसाद वितरण आयोजित है।
कथा के आयोजक पं० मोहन द्विवेदी ने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि दिनांक 14 दिसंबर से 18 दिसंबर शनिवार तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से कांशी के आचार्य पं० विरेंद्र तिवारी एवं पं० श्रीराम चौबे द्वारा रूद्राभिषेक भी कराया जायेगा। जो भी श्रद्धालु सपरिवार इस अभिषेक में शामिल होने के इच्छुक हों वे एक दिन पहले 9424161669 , 9827973070 नंबर पर अपना पंजीयन कराकर पूजन सामाग्री के साथ शामिल हो सकते हैं। कामधेनु सेना के प्रदेश प्रवक्ता जयप्रकाश द्विवेदी ने सभी श्रद्धालुओं से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये श्रीमद्भागवत कथा एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.