शिवसेना पलारी ब्लाक का बैठक सेमरिया (रोहांसी) में हुआ संपन्न
पलारी ब्लाक के शिव सैनिक गांव गांव में जाकर संगठन विस्तार करे : ईश्वर प्रसाद निषाद
शिवसेना बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाध्यक्ष संतोष यदु के आदेशानुसार हर गांव शिवसेना अभियान जारी। जिसके तहत पलारी ब्लाक के ग्राम सेमरिया (रोहांसी) में बैठक आयोजित कर क्षेत्र के लोगों को शिवसेना के सदस्यता ग्रहण कराया। बैठक में जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने पार्टी के बारे में बताते हुए कहा कि शिवसेना शुरुआत से ही जनहित पर मजदुर किसान महिलाओं बेरोजगार युवाओं को उनका हक अधिकार दिलाने प्रयासरत हैं शिवसेना जातिवाद नहीं करती हर व्यक्ति को शिवसेना से मदद मिलता है चाहे वह कोई भी हो , हमें छत्तीसगढ़ में शिवसेना के संघर्ष के पश्चात राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के रहवासियों को जो उनका हक अधिकार उन्हें मिलना चाहिए वे नहीं मिल रहा है जिन्हे हमें संगठित होकर छत्तीसगढ़ में शिवसेना की सरकार बनाकर दिलाना है
वहीं बैठक को जिला कार्यकारिणी खिलेंद्र सेन, ब्लाक अध्यक्ष संतोष नवरंगे, सिमगा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया। ब्लाक उपाध्यक्ष उकेश देवदास ने महानदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर अपनी बात रखते हुए बताया कि शासन के मापदंडों पर कार्य नही किया जाता है ठेकेदार बिना रायल्टी अवैध रेत खनन कर रहे हैं और क्षेत्रिय मजदुरो से पहले रेत भरने काम लिया जाता था जिससे बेरोजगारी दुर हो जाती थी आज जेसीबी मशीन से ट्रको में रेत भरा जा रहा है। जिससे क्षेत्रिय मजदुर बेरोजगार हो गए हैं।
इस मामले पर तहसीलदार को ज्ञापन देकर सुधार करवाएंगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही। बैठक में जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, जिला कार्यकारिणी खिलेंद्र सेन, ब्लाक अध्यक्ष संतोष नवरंगे, सिमगा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, उपाध्यक्ष दिनेश घृतलहरे, उकेश देवदास, रोहासी ग्राम अध्यक्ष मुकेश पटेल , सेमरिया अध्यक्ष भुषन यादव, ओडा़न अध्यक्ष टोमेश साहु, दतरेगी अध्यक्ष अमरदास भारद्वाज, ओमप्रकाश निर्मलकर, नारायण जांगड़े, चमरु निषाद, श्रवण कन्नौजे, रघुनाथ ध्रुव, राजु निषाद, संतोष जायसवाल, अविनाश निषाद, आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.