Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 26, 2021

दुर्ग - गंजपारा की एक आटो पाट्र्स की गोदाम में चोरी करने घुसा युवक उल्टा मौत के मुंह में फंसकर जान गंवा बैठा...

सत्कार मशीनरी आटो पार्ट्स की गोदाम में चोरी करने घुसा था युवक...



दुर्ग.- गंजपारा की एक आटो पाट्र्स की गोदाम में चोरी करने घुसा युवक उल्टा मौत के मुंह में फंसकर जान गंवा बैठा। गोदाम के शटर और रोशनदान एंगल के बीच घुसते समय युवक फस गया। 



उसका धड़ शटर में फंस गया, जिसके कारण वह निकल नहीं सका। सुबह गोदाम मालिक पहुंचा तब उसने युवक को मृत अवस्था में फंसा हुआ देखा।

 

उसने पुलिस को सूचना दी।यह घटना शुक्रवार व शनिवार दरमियानी रात गंजपारा दुर्ग की है। 


मृतक की पहचान कब्रिस्तान के पास गंजपारा निवासी मुकेश ठाकुर (20 वर्ष) के रूप में की गई। दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी है।

 

पहले भी चोरी कर चुका है और इस बार भी वह चोरी की नीयत से गोदाम में घुसा था, लेकिन वह फस गया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया गया।. 


मामले में जांच की जा रही है।सत्कार मशीनरी आटो पार्ट्स की गोदाम में चोरी करने घुसा था युवक


नेहरू नगर निवासी सुखवंत सिंह की गंजपारा में सत्कार मशीनरी ऑटो पाट्र्स नाम से दुकान व गोदाम है। जहां मुकेश ठाकुर रात में चोरी के नीयत से घुसा था।

 

सुखवंत सिंह की दुकान के गोडाउन में शटर और रोशनदान के बीच से उसने घुसने का प्रयास किया। जहां उसका आधा शरीर गोडाउन के अंदर घुस गया, 


लेकिन उसका सिर बाहर ही रह गया। धड़ दोनों के बीच फंस गया। नीचे की तरफ उसे सपोर्ट नहीं मिला। वह छटपटाता रहा। एंगल और शटर के बीच गला दबने से उसने दम तोड़ दिया।


पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंपा


पुलिस ने बताया कि गोदाम संचालक दुकान को रात में बंदकर घर चला गया था। शनिवार को सुबह दुकान को खोला। फिर करीब 11 बजे गोदाम गया तो देखा शटर और रोशनदान के एंगल के बीच युवक मृत अवस्था में फंसा हुआ था। 


शटर के खोलने के पहले पुलिस को सूचना दी। तत्काल युवक के शव को बाहर निकला। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौप दिया।










No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad