बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना रुवार को हुए उद्घाटन मैच में पहुंचे मुख्य अतिथि बेलगहना जनपद प्रभात पांडे ग्राम करहीकछार के केकराडीह मे शहीद वीर नारायण स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे जनपद प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के खेल छुपे हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोज निकालने का एक सुअवसर होता है,खिलाड़ियों को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने में मदद मिलती है। ऐसे आयोजनों से ही छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मुकाम मिलता है अपनी पहचान बनती है चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर क्यों न हो।
ग्राम करही कछार सरपंच जोशेलाल मिंज ने कहा खिलाड़ियों के सहयोग के लिए तैयार हैं जो कुछ कर गुजरने की क्षमता रखते है। खिलाड़ी वहीं जो तन मन दोनों लगाकर खेले सीखे। मेहनत जरूरी।
करही कछार के ग्रामीण संजय यादव ने आयोजकों व उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बेलगहना जनपद प्रभात कुमार पाण्डेय सरपंच जोशे लाल मिंज सूरज यादव प्रशांत जयसवाल कलित पटेल सीता टीकाराम संतोष श्याम विजय यादव सूर्यकान्त नेटी नारायण श्याम मनीष श्याम बड़ी संख्या महिलाएं बुजुर्ग व खेल प्रेमी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.