Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 17, 2021

शिवरीनारायण में बैठक संपन्न

 शिवरीनारायण में बैठक संपन्न

जांजगीर चांपा ।


 महानदी के पावन तट पर स्थित पावन धरा शिवरीनारायण में भगवान नर नारायण की छत्रछाया में मठ प्रांगण में प्रदेश देवांगन कल्याण समाज का  स्नेह मिलन का कार्यक्रम प्रदेश भर के लगभग सभी जिलों से उपस्थित, राज जिला पदाधिकारियों तथा मेहर आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 जिसमें प्रदेशभर से आए हुए  देवांगन स्वजनों का परंपरा के अनुसार स्वागत सत्कार के बाद उपस्थिति परिचय होने के बाद  भोजन अवकाश हुआ।


भोजन उपरांत द्वितीय सत्र में स्नेह सम्मेलन के उद्देश्य को प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के संरक्षक सेवक राम देवांगन भाटापारा ने सभा के सामने प्रस्तुत किया तत्पश्चात उपस्थित बुद्धिजीवियों तथा समाज के प्रमुख लोगों ने वर्तमान परिस्थिति में समाज की विघटन की स्थिति और निवृतमान पदाधिकारियों की स्वेच्छाचारिता एवं निरंकुशता तथा वरिष्ठ जनों के ऊपर लगातार अनर्गल आरोप और अपशब्दों के द्वारा मान सम्मान को हानि पहुंचाने तथा समाज के उत्तरोत्तर विकास को अवरुद्ध करने जो कि (सक्रिय संगठन से संभव होगा) के गठन के लिए किसी भी प्रकार का रुचि न दिखाना आदि विषय पर अपने अपने विचार रखे और सबसे अंत में सभी लोगों के विचार और सभा के एकमत राय को देखते हुए, हमारे देवांगन समाज के गौरव *डॉ देवा देवांगन रायपुर जो क्रिमिनल मामले में पीएचडी है ने अपना विधिसम्मत सुझाव दिया कि आगामी 15 दिनों में निवृतमान तथा वर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष को, और आगामी चुनाव संपन्न कराने के लिए बनाई गई समिति को आगामी 15 से 20 दिनों में पूरे दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया जाए, क्योंकि ये संस्थापक संरक्षको और सदस्यों के अधिकार है और अगर वे उपस्थित नही होते हैं तो उन सभी पर विधिसम्मत कार्रवाई किया जाए* उनके इस सुझाव को पूरी सभा ने ध्वनिमत से सहमति प्रदान की और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की आगामी बैठक में उपस्थिति के लिए दिन तारीख तय करने के लिए डॉ जयलाल देवांगन धमतरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

और इसी के साथ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज को पुनः पूरी ताकत के साथ मजबूत संगठन बनाने के लिए सभी ने एकमत स्वर से संकल्प लिया। जिसके तहत  बहुत जल्द आगामी 15 दिनों में राजधानी रायपुर में पुनः  सभी जिले के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं समाज के लिए जागरूक चिंतकों की बैठक आयोजित की जाएगी। आगामी बैठक की सूचना बहुत जल्द सभी जिला अध्यक्षों को सोशल मीडिया तथा पत्राचार के माध्यम से दे दी जाएगी। बैठक का संचालन श्री बलिराम देवांगन केरा वाले ने किया तथा आभार दूर दूर स्वजनों की उपस्थिति के लिए आभार प्रदर्शन श्री लक्ष्मीनारायण देवांगन कोरबा ने किया।

बैठक में सर्वश्री सेवक रामजी देवांगन भाटापारा संस्थापक संरक्षक प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छग, 

श्री तिलक रामजी देवांगन बिलासपुर संस्थापक संरक्षक प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छग, 

श्री कुंजलाल जी देवांगन संस्थापक संरक्षक प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छग,

श्री योगेन्द्र विमल देवांगन कटगी केंद्रीय उपाध्यक्ष अभादे दे को को फेड

श्री महेश रामजी देवांगन रायपुर पूर्व अध्यक्ष  प्रदेश देवांगन कल्याण समाज,

श्री राम गोपाल जी देवांगन भखारा पूर्व अध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज  

श्री गजेंद्र देवांगन रायपुर पूर्व युवाध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज,

श्री मदन लाल देवांगन परपोड़ी निवृतमान उपाध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज तथा प्रवक्ता अभा. दे. दे. को. को. फेड.

डॉ जयलाल देवांगन धमतरी निवृतमान उपाध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज

श्री राम किशोर देवांगन संस्थापक सदस्य प्रदेश देवांगन कल्याण समाज,

 श्री धनेश देवांगन पूर्व सचिव प्रदेश देवांगन कल्याण समाज,

 श्री ईश्वर देवांगन केरा निवृतमान संयुक्त सचिव प्रदेश देवांगन कल्याण समाज,

श्री बलिराम जी देवांगन केरा

 दुर्ग जिले से जिला अध्यक्ष  प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण जी मेहर 

श्री महेंद्र देवांगन बेमेतरा अध्यक्ष जिला देवांगन समाज बेमेतरा

श्री जगदीश चंद्र देवांगन मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय देवांग देवांगन कोष्टा कोष्टी फेडरेशन

श्री चोवाराम देवांगन अध्यक्ष रायपुर राज देवांगन समाज,

श्री कुंजीलाल जी देवांगन संरक्षक तरेंगाराज देवांगन समाज

श्री रामनारायण देवांगन बिलाईगढ़, अध्यक्ष बलोदाबाजार भाटापारा जिला देवांगन समाज,

श्री लक्ष्मी नारायण जी देवांगन कोरबा, पूर्व अध्यक्ष जन कल्याण समिति कोरबा,

 श्री अनीश कुमार देवांगन जिला कार्यकारिणी सदस्य धमतरी

  श्री द्वारिका प्रसाद देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ,

श्री दयालु रामजी देवांगन उपाध्यक्ष रायपुर राज देवांगन समाज 

श्री अनाराम जी देवांगन पौड़ीशंकर  मेहर 130 गांव

श्री राधेलाल देवांगन मेहर 130 गांव

श्री भोजराम देवांगन पूर्व जिलाध्यक्ष कोरबा जिला देवांगन समाज,

श्री हनुमान प्रसाद देवांगन बिलासपुर, सचिव जिला देवांगन समाज बिलासपुर,

श्री श्रवण कुमार देवांगन सचिव चिंगराज पारा देवांगन समाज,

श्री बेदलाल देवांगन बिलासपुर संरक्षक बिलासपुर देवांगन समाज

श्री मुंजनू देवांगन बिलासपुर संरक्षक बिलासपुर देवांगन समाज

श्री जगदेव देवांगन कार्यकारिणी सदस्य रायपुर

श्री जितेन्द्र देवांगन कार्यकारिणी सदस्य रायपुर

मेहर श्री नरेश देवांगन केरा  (शिवरीनारायण)

श्री राकेश देवांगन राहोद  शिवरीनारायण

के अलावा और भी बहुत से मेहरगण तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad