अर्जुन्दा के वरिष्ठ पत्रकार आरके देवांगन की कार को हाइवा वाहन ने मारी ठोकर , कार क्षतिग्रस्त
गुण्डरदेही । बीती शुक्रवार रात 9 से 10 बजे के बीच अर्जुन्दा बस स्टैंड में एक हाइवा वाहन ने सड़क किनारे खड़ी कार को ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कार का पिछला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है बताया गया कि कार ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व अर्जुन्दा के पत्रकार आरके देवांगन की है इधर देवांगन ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात करीब 9 -10 बजे की है
बताया गया कि उन्होंने अपनी कार सीजी 04 डीवाई 4099 को अर्जुन्दा बस स्टैंड दीपक पान सेंटर के पास सड़क किनारे खड़ा कर समान खरीद रहे थे इस दौरान राजनांदगांव के मुड़ीपार से गिट्टी भरकर आ रहे तेज रफ्तार हाइवा वाहन सीजी 08 एक्यू 9945 के चालक ने दुकान के टीन शेड को तोड़ते हुए कार को ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वही एक मोटरसाइकल भी चपेट मे आ गया घटना के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था जिसे नगरवासियों ने मिलकर पकड़ा घटना के बाद खुद आरके देवांगन ने अर्जुन्दा पुलिस को जानकारी दी उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवा वाहन को थाना लाया गया वही आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ़्तार कर पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.