कलेक्टर की मौजूदगी मे गुण्डरदेही मे लगा किसान कार्यशाला , किसानो को कम लागत कम खर्च मे ज्यादा मुनाफा व उत्पादन की दी गई जानकारी
गुण्डरदेही । छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग के निर्देशन मे ग्रीष्म कालीन फसल धान के बदले अन्य फसल का रकबा बढ़ाने के लिए गुण्डरदेही विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गुण्डरदेही के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था
जिसमें बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे उपसंचालक कृषि बालोद नागेश्वर लाल पांडे सहायक संचालक कृषि बालोद सूर्यनारायण ताम्रकार अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र अरौद सचिन वर्मा श्रीमती दीपशिखा चंद्राकर मुख्य गन्ना विस्तार अधिकारी हकीम सिंह वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गुण्डरदेही संदीप चंद्राकर की उपस्थिति मे जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद सोनादेवी देशलहरा जिला पंचायत सदस्य नितेश मोंटी यादव जनपद सदस्य गुण्डरदेही ममता चंद्राकर सोहर ठाकुर हीरालाल गांधी के आतिथ्य में कार्यशाला आयोजित किया गया
इस कार्यशाला मे कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारियों के द्वारा उनके समस्याओं और नई तकनीक उन्नत तकनीक के साथ नए कृषि के आयाम को विस्तार से बताया इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य किसानों को कम लागत कम खर्च में ज्यादा मुनाफा एवं ज्यादा उत्पादन की जानकारी विस्तार से दी गई जिसमें कम पानी मिट्टी की उर्वरक शक्ति जैविक खेती दलहन तिलहन एवं गन्ने जैसे फसल लेने के लिए प्रेरित किया व आवश्यकतानुसार फसल चक्र बदलने की जानकारी दी गई इस कार्यशाला में गुण्डरदेही क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.