नक्सली घटना से आज भी सहमे हुए हैं कोरका निवासी
(3 दिसंबर की रात सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर को नक्सलियों ने किया था आग के हवाले,जिससे निर्माण कार्य बंद हो गया है और क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है)
बालाघाट।3 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच लगातार नक्सलियों ने सड़क मार्ग में लगे कई वाहनों को आग के हवाले कर दहशत फैला दिया था जिसका असर आज भी देखने को मिल रहा है।ग्राम कोरका,बोन्दरी,चिलकोना,बोदाल झोला,बिठली आदि ग्रामो का भ्रमण करने पर उक्त ग्रामो के निवासियों ने दबी जुबान से नक्सलियों के द्वारा किये गये कृत का भर्त्सना करते देखे गये।घटना स्थल का मुआयना करने पर जिस रोड रोलर को नक्सलियों ने जलाया था उसमें से अभी तक धुंआ निकल रहा था जिससे साफ होता है कि नक्सलियों ने अपने कार्य को बड़े ही इत्मीनान से अंजाम दिया था।कोरका ग्राम से महज 200 मीटर की दूरी पर हुए इस घटना से कोरका के बैगाओं के साथ घटना स्थल पर रह रहे मजदूरो के हाथ पांव फूल गए थे इस लिए कोई भी अपने घर से घटना स्थल पर जाने की हिम्मत नही जुटा पाया।जबकि घटना रात के 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।हालांकि इस घटना से ग्रामीणों में रोष भी है लेकिन खुलकर कोई बोलने के लिए तैयार नही था वजह साफ थी कि पानी मे रहकर मगर से कौन दुश्मनी ले।जिस सड़क को बनाने का विरोध नक्सली कर रहे है उस सड़क से स्थानीय लोगों के सफर आसान हो जाते शायद इसी लिये ग्रामीण दबे जुबान इसका विरोध करते हैं।बहरहाल जिले में नक्सलियों ने फिर एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर प्रशासन को ललकारा है जिसका जबाब सुरक्षा बल देने को आतुर है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.