Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 8, 2021

मानव सेवा मिशन ने सड़क किनारे सोने वालों को वितरित किये कंबल*

 मानव सेवा मिशन ने सड़क किनारे  सोने वालों को वितरित किये कंबल

         सेंट्रल न्यूज़ इंडिया:- बालको संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों एवं घुमंतू लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। 


          मानव सेवा मिशन के द्वारा विगत दो वर्षों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य किया जाता रहा है सेवा कार्य के इसी कड़ी में कोरबा शहर में फुटपाथ पर सोने वालों को संस्था के सदस्यों द्वारा रात्रि में घूम घूम कर कंबल प्रदान किया गया जिससे कि जरूरतमंदों को ठंड से बचने में राहत मिल सके।


           यहां बताना लाज़मी होगा कि मानव सेवा मिशन ने प्रथम एवं द्वितीय लॉक डाउन में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सूखा राशन उपलब्ध कराया था। लॉक डाउन के अलावा भी संस्था द्वारा हर महीने किसी न किसी रूप में सेवा कार्य किया जाता है।


           सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, संजय विजयवर्गीय, प्रभात शुक्ला एवं मनोज सिंह उपस्थित रहे एवं सक्रिय सदस्य राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, कमलेश बोहरपी और शैलेन्द्र जायसवाल सेवा कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad