मिडिल स्कूल ठाकुरदिया कला के छात्रों के द्वारा वाल मैग्जीन बच्चों की दुनिया का किया गया प्रकाशन
पिथौरा - शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 वीं के बच्चों द्वारा नवाचार के तहत दिनाँक 7 दिसम्बर 2021 मंगलवार को पाक्षिक दीवार पत्रिका ( वाल मैग्जीन ) "बच्चों की दुनिया " का यह 6 वां वर्ष का पांचवें अंक का शिक्षकों की उपस्थिति में प्रकाशन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस नवाचारी पहल में बच्चों ने कई तरह के शिक्षाप्रद व ज्ञानवर्धक कहानी, कविता,चित्र , पेंटिंग,लेख एवं आसपास के समाचारों को बखूबी स्थान दिया गया है।
ज्ञात हो कि इस नवाचारी पहल वाल मैग्जीन " बच्चों की दुनिया" को प्रधानपाठक छबिराम पटेल, शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा के कुशल मागदर्शन में विगत छः सत्रों से नियमित रूप से प्रकाशित किया जा रहा है। बच्चों की इस पहल की प्रधानपाठक छबिराम पटेल , मोहितराम पटेल,मुकेशकुमार सिन्हा एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष मनिकराम ध्रुव,उपाध्यक्ष तरुण ध्रुव,सरपंच विद्याधर पटेल एवं मनोज दीवान,देवनाथ दीवान, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक नारायणसिंह दीवान,पूर्व सरपंच भानुराम ठाकुर,रमेश दीवान,ज्योति शुक्ला,किरण ठाकुर,कलशराम चौहान,कमलाबाई वैष्णव ने सराहना करते हुए बच्चों का आभार व्यक्त किये हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.