टीकाकरण बन गया अविस्मरणीय पल,परिस्थितियों ने निर्माण कर दिया एक अप्रत्याशित टीकाकरण का
सी एन आई न्युज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट
साल्हेवारा:-कौन जानता था कि वनांचल साल्हेवारा के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शुक्ला को एक ऐसा मंच मिलेगा टीकाकरण हेतु लिस्ट में नाम देखकर सीईओ जनपद प्रकाश चन्द्र तारम व टीम स्वास्थ्य अमला रात में धमक पड़े शुक्लाजी ने उस समय उस दिन कई लोगो का महाअभियान के तहत दिन भर टीकाकरण करवाया चंद्रभूषण यदु भी लगे रहे। शुक्लाजी ने 6 लोगो को अपने सहित अपने निवास में टीकाकरण हेतु तैयार कर रखा था।
जिसमे 8 माह की गर्भवती एक महिला भी थी व इस आशय की सूचना भी सुबह 8 बजे ही स्वास्थ्य विभाग को बता दी गयी थी लेकिन दिनभर की दौड़ धूप व बीहड़ जंगल नदी नालों को पार करते करते तारम सर की टीम महाअभियान में मिली जबरदस्त सफलता के चलते देर रात हो जाने से टीकाकरण हेतु प्रतीक्षारत लोगो ने रात मे जोखिम लेना उचित नही समझा व कल सुबह करवाने का वादा किया लेकिन दूसरे दिन अवकाश व उसके अगले दिन शनिवार रविवार का अवकाश के चलते बात सोमवार पर जा पहुंची सोमवार को कॉवेक्सिन की अनुपलब्धता बताई गई।
उपलब्ध होते ही लगाने की बात हुई कोविशिल्ड उपलब्ध थी लेकिन वो रुचि व पसंद में नही था इस बीच स्मृति ताजा बनाये रखने हेतु अधिकारियों का कटाक्ष व तकादा चलता रहा व सरईपतेरा मंच में मजाक करते हुवे सीईओ प्रकाशचंद्र तारम व बीएमओ मनीष बघेल ने अपने अपने स्थानों पर इस बात को कहा कि आज टीका लगवा लो उपलब्ध है
नही तो हम कलेक्टर साहब को आपकी शिकायत करते है शुक्लाजी ने कहा मैं खुद अपनी शिकायत कर आया हूँ कलेक्टर महोदय व आप सभी की उपस्थिति में आज टीका अवश्य लगेगा। इस बीच दो बड़े बड़े आयोजन शासन प्रशासन के हुवे एक समुन्दपानी व दूसरा बगारझोला जिसमे भी सीईओ साहब व टीम व बीएमओ मनीष बघेल ने तकादा किया व सीईओ तारम सर ने कहा कि कॉवेक्सिन ऐमपुल खुलते ही मैं तुरन्त छुईखदान से लेकर आऊंगा व टीकाकरण आपका होगा, व्यवस्था भी हुई स्वास्थ्य अमला भी आया व शेष बचे हुवे प्रतीक्षारत लोगोबक टीकाकरण हो भी गया लेकिन उन परिस्थितियों में शुक्लाजी के बाहर होने की वजह से टीका नही लग सका शायद समय व कुदरत ने एक ऐसे मंच का, पूर्व में की गयी जबरदस्त मेहनत का ऐसा प्रतिफल सोच रखा था ऐसा भी मौका पूरे टीकाकरण अभियान के दौरान वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के समस्त स्वास्थ्य अमले का हौसला अफजाई टीकाकरण जनजागरूकता सप्ताह,टिकाकरण महाअभियान या टीकाकरण को लेकर जिलाधीश महोदय की मंशा से बढ़कर अभियान को सफल करवाने में भरपूर सहयोग करने करवाने वाले हमारे वनांचल साल्हेवारा के कर्मठ पत्रकार श्री दिलीप शुक्लाजी ने आज जन चौपाल शिविर सरईपतेरा में अपना पहला टीका जिलाधीश महोदय जी की के समक्ष व भिन्न भिन्न विभागों के उपस्थित आलाअधिकारियों की उपस्थिति में लगवाया।
उपरोक्त शानदार भावना एक वनांचल के टीचर श्री धनीराम डड़सेना जी ने शुक्लाजी की टीकाकरण हेतु पूर्व में कई अवसरों में की गई मेहनत को देखते हुवे आज उनके हुवे टीकाकरण पर व्यक्त की।उनका यह भी कहना था कि जैसे घर का कोई जिम्मेदार व्यक्ति सभी का पेट भर सुरक्षित कर देने के बाद जो कुछ भी बचता है उसी में संतुष्ट हो जाता है उसी प्रकार शुक्लाजी ने पहले सबके जीवन को सुरक्षित कर रखने की ओर सोच तदुपरांत जब सभी को सुरक्षा कवच प्राप्त हो गया तब उन्होंने सुरक्षा को अपनाया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.