नगर साहू समाज पिथौरा का पारिवारिक मिलन समारोह साहू सदन टिकरापारा पिथौरा में ५ दिसम्बर २०२१ को सम्पन्न हुआ
। सर्वप्रथम अतिथिजन व माँ कर्मा महिला मंडल के सदस्य चंद्रिका साहू, भानुमति साहू, फलेश्वरी साहू, प्रेमलता सोन, प्रतिभा साहू, हूमनदेवी,नन्दनी साहू,सरस्वतीसाहू, रेखा साहू, भुनेश्वरी साहू, योगिता साहू, शैलेन्द्री साहू, रूपेश्वरी साहू, यामिनी साहू, जानकी साहू, जितेश्वरी साहू,व नगर की हेमलता साहू, आरती दानी,ललिता साहू, कंचन साहू, तथा समस्त नारी शक्तियों ने कर्मा मैया की पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री लक्ष्मण साहू जी प्रांतीय संयोजक किसान प्रकोष्ठ साहू समाज छ.-ग. ने पूरे नगर समाज को संगठित करने के लिए बधाइयाँ दी और समाज के लिए सेवा में तत्तपर रहने की सीख दी एवं जरूरत पड़ने पर यथायोग्य सहयोग प्रदान करने की सहमति दी।अध्यक्षता हमारे कौड़िया क्र.-१के अध्यक्ष श्री श्यामकुमार साहू जी ने की और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हम आपके इस प्रयास से गदगद हैं और आपके साथ हैं। विशिष्ट अतिथि की आसंदी से श्री डिगम लाल साहू संरक्षक कौ.क्र.-१ ने कहा कि आप लोगों ने नगर के एक-एक मोती को चुन-चुनकर जो परिवार एकत्रीकरण का कार्य किया है वह आज इस कार्यक्रम के रूप में दिख रहा है,जिसकी जितनी भी तारीफ की जाय कम है।विशेष अतिथि श्रीमती रीना टेकु साहू पार्षद वार्ड क्र.-३ ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर साहू समाज को हरसंभव सहयोग करते रहने की बात कही।
आशीर्वचन के रूप में नगर समाज के संरक्षक श्री डी.एम. साव जी ने युवा शक्ति सामर्थ्य और प्रयास की खूब सराहना करते हुए अध्यक्ष दिनेश साहू जी, उपाध्यक्ष कृष्ण किशोर दानी जी,सचिव कांशीराम साहू जी, कोषाध्यक्ष गौतम साहू जी को ऐसे ही एकता बनाकर कार्य करने का आशीर्वाद दिए। नगर साहू समाज की संकल्पना को सारगर्भित ढंग से श्री संतोष कुमार साहू प्रधानपाठक ने सबके समक्ष रखा। उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू ने माँ कर्मा महिला समूह द्वारा समाज के लिए किए जाने वाले कार्यों को उध्दृत किए। विशेष अतिथि दीर्घा में संतराम साहू जी,रेखराज साहू जी, मूलचंद साहू जी,श्रीमती चंद्रिका साहू जी एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग एम.एल. साहू उपस्थित थे। संरक्षक रामप्रसाद साहू जी ने वर्तमान सत्र में नगर साहू समाज अंतर्गत बारहवी की परीक्षा में प्रथम आनेवाले छात्र के लिए प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार एक रुपये की राशि नगर अध्यक्ष जी को सौंपे। नगर खिलावन प्रसाद साहू जी ने पुस्तकालय के संचालन के लिए एक आलमारी प्रदान करने की घोषणा की है। कार्यक्रम में उपस्थित नगर के वरिष्ठ सुकलाल साहू जी,श्रीमती केशरीबाई साहू जी का सम्मान किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक हेमलता साहू, प्रतिभा साहू,फलेश्वरी साहू ने प्रथम-योग्या साहू, द्वितीय-दामिनी साहू, तृतीय-गोपिका साहू व विशेष पुरस्कार हेतु दीपिका साहू के नाम की घोषणा की।
चित्रकला में प्रथम कृति साहू, द्वितीय जान्हवी साहू, तृतीय पीयूष साहू के परिणाम निर्णायक लेखराम साहू, दिनेश साहू, डेकेश्वर साहू ने सुनाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के संग-संग गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता ,कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, समूह खेल का लोगों ने भरपूर आनन्द उठाया।भोजन प्रभारी के रूप में हमारे संरक्षक व सलाहकार अलगराम साहू जी, दयाराम साहू जी, मन्नूलाल साहू जी,मंगलू साहू जी सहयोग दिए। खेल का संपादन संतोष साहू डोलामणि साहू, दिनेश साहू,डोमन साहू, सियाराम साहू, काशीराम साहू, गौतम साहू, के.के.दानी जी ने किए। स्वास्थ्य संयोजन आर.के.साहू, हेमप्रकाश साहू, राजेश साहू, बी.आर.साव, थानुराम साहू, अनिल साहू ने किया। कौशल किशोर साहू, नीतेश साहू, चन्द्रहास साहू, देवेन्द्र साहू ने बेहतरीन ढंग से पुरुस्कार वितरण हेतु प्रमाणपत्र संयोजन किए। सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजन में मयाराम साहू जी, मनहरण साहू जी, भगवानी साहू जी, इंजीनियर केवेन्द्र सोन जी,धनपत राम साहू जी, खिलावन प्रसाद साहू जी,टेकु साहू जी ने विशेष योगदान दिए। परिवार परिचय की कड़ी को संतोष कुमार साहू जी आगे बढ़ाया, कार्यक्रम का संचालन डोलामणि साहू ने किया। अंत में नगर अध्यक्ष दिनेश साहू जी ने पारिवारिक सम्मेलन का उद्देश्य आपसी सहयोग की भावना के साथ साथ बच्चों में शिक्षा संस्कृति एवम खेलकूद सहित सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित करना है। साथ ही उन्होंने नगर साहू परिवार को हृदय से नमन करते हुए सबको आभार व्यक्त किए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.