दुर्ग (सी एन आई न्यूज़) : जिले में स्थित डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई- 3 में एवं विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय शिक्षण संस्थान एवं विभिन्न स्थानों में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरन बताया गया की मानवाधिकार का अर्थ विश्व में रहने वाले प्रत्येक मानव को प्राप्त कुछ विशेष अधिकार से है जो विश्व को एक सूत्र में बांधते हों,हर व्यक्ति की रक्षा करते हों, उसे दुनिया में स्वतंत्रता के साथ जीवन यापन करने की छूट देते हों। किसी व्यक्ति के साथ किसी भी कीमत पर कोई भेदभाव न हो,सब शांति से खुशी- खुशी अपना जीवन जी सकें,इसलिए मानवाधिकारों का निर्माण हुआ। मानवाधिकार दिवस लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
मानव अधिकार का मतलब मनुष्यों को वो सभी अधिकार देना है,जो व्यक्ति के जीवन,स्वतंत्रता,समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए हैं। यह सभी अधिकार भारतीय संविधान के भाग-तीन में मूलभूत अधिकारों के नाम से मौजूद हैं और इन अधिकारों का उल्लंघन करने वालों को अदालत द्वारा सजा दी जाती है। मानवाधिकार में स्वास्थ्य,आर्थिक सामाजिक,

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.