महिला खो खो में छुरिया ने बाजी मारी।
डोंगरगांव
समीपवर्ती ग्राम आलीवारा में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में खो खो प्रतियोगिता में लाटमेटा छुरिया विकास खंड की महिला वर्ग की टीम ने विकास खंड खैरागढ़ को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर पुनः एक बार जिले में महिला खो खो में अपना दबदबा कायम किया।जबकि पुरूष वर्ग खो खो में लाटमेटा विकास खंड छुरिया की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।छुरिया की टीम ने सेमीफाइनल में राजनांदगांव के टीम को एक एकतरफा मुकाबले में 10 अंको से पराजित कर फायनल में प्रवेश किया।फायनल मैच राजनांदगांव जिले के दो सशक्त टीमो छुरिया और खैरागढ़ के बीच कड़े एवं रोमाँचक मुकाबले खेला गया।जिसमें अन्तः छुरिया ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।लाटमेटा छुरिया के टीम में कु.प्रीति पटेल, कु.जानकी निषाद, कु.रीना माण्डवी, कु.समृद्धि यादव, कु.कमला मेरिया, कु.तारणी मेरिया कु.रीमा मेरिया,कु.वेदबती यादव,कु.उर्मिला निषाद,कु. हिमांशी,कु.चंदानी कचलामे,कु.तनिष्का टीम मैनेजर कु.ऐश्वर्या यादव, टीम के कोच श्री भारत कोटेलकर रहे।पुरुस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्री दलेश्वर साहू जी विधायक के हाथों किया गया।,सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, राजनदागाव, श्री ए
इक्का सर जी,श्री रणविजय प्रताप सिंह सर, निर्णायक श्री अजय रामटेक, श्री नियामुद्दीन गोरी सर, श्री मेडडामे सर, जामुलकर सर, रहे।छुरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक प्रधान जी, नोडल अधिकारी श्री अरुण सर जी, ए बी ओ श्री अनिल सर जी, विकास खंड क्रीडा प्रभारी श्री उत्तम बारसागड़े जी, पी टी आई, डी एस साहू, श्री श्यामलाल साहू, विक्रांत शुक्ला, समीर शुक्ला, हूमेश भण्डारी जी, ने विजयी टीम को शुभकामनाएं दी है।पुरुष वर्ग में लाटमेटा छुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।टीम के खिलाडी देवेंद्र यादव, आशीष पटेल, गिरधर यादव, पंकज कुमार, लखन लाल, खिलेन्द्र कुमार, तुषार कुमार, मनीष कुमार, चिन्मय शुक्ला, गणेश्वर राम, दिनेश कुमार, लोकेश कुमार, ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।टीम के कोच कन्हैया साहू, व समीर शुक्ला, मैनेजर विक्रांत शुक्ला रहे।खो खो टीम लाटमेटा की इस उपलब्धि पर श्री नरेश शुक्ला, हरि राम साहू, श्री राम पटेल,चैन कुमार सोनवानी व्याख्याता, सरपंच श्री भगवानी राम भंडारी, सचिव श्री भूषण भारद्वाज, पंच कामता साहू, मोहन गोर्रा, सीमा शुक्ला, कौशिल्या यादव ने दोनों टीम को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.