छपारा :-प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी छपारा जनपद के ग्राम पंचायत मड़वा में विशाल इनामी दंगल एवं मडई का आयोजन 9 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया गया है विशाल दंगल के इस कार्यक्रम में नागपुर अमरावती कामठी मध्य प्रदेश जबलपुर नरसिंहपुर छिंदवाड़ा होशंगाबाद भोपाल कानपुर उत्तर प्रदेश ग्वालियर उज्जैन इंदौर कटनी एवं सिवनी जिला के पहलवानों को आमंत्रित किया गया है
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम गुलाम उईके की मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य रंगलाल धुर्वे की विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के भूतपूर्व वित्त विकास निगम के अध्यक्ष शोभाराम भलावी कोषा अध्यक्ष मेहताब सिंह भलावी उपाध्यक्ष पीतम सिंह कुमरे सचिव सुमेर सिंह उईके मंच संचालन श्री नेतराम डेहरिया सहित दंगल के निर्णायक श्री बाबा खान गोपालगंज ध्रुव सिंह ठाकुर नांदिया होंगे दंगल कार्यक्रम के बाद रात्रि में धार्मिक नाटक एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है दंगल समिति के पदाधिकारियों ने विशाल इनामी दंगल एवं मड़ई के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.