Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 12, 2021

प्रकरण,से अधिक का हुआ संव्यवहार ।

 प्रकरण,से अधिक का हुआ संव्यवहार ।


सिवनी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय सिवनी, तहसील न्यायालय लखनादौन एवं घंसौर में आयोजिन नेशनल लोक अदालत में 1, 725 लोग लाभांवित हुए जिनसे 4, 39, 35, 591, राशि का संव्यवहार हुआ।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सिवनी पी. के. शर्मा के निर्देशन में सिवनी लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित की गई लोक अदालत में दीवानी एवं दांडिक  न्यायालयों में खंडपीठें गठित की गई है। कुल 21 खंडपीठें में समझौता योग्य प्रकरण 3.418 रखे गये, जिनमें 336 प्रकरण निराकृत किये गये।


धारा 138 अर्थात चैक बाउन्स के 972 प्रकरण रखे गये, जिनमें 51 प्रकरणों में 99,41,308/- रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के 589 प्रकरण रखे गये जिनमें से 55 प्रकरणों. में 1,71,40,000/-रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया। अन्य सिविल प्रकरण 707 रखे गये, जिनमें 38 प्रकरणों में 38,92,785/- रूपये की समझौता राषि का आदेष पारित हुआ। विद्युत अधिनियम के 40 प्रकरण रखे गये, जिनमें 10 प्रकरणों में 15,28,586/-रूपये समझौता राषि का आदेष पारित किया गया। पारिवारिक विवाद से संबंधित 270 प्रकरण रखे गये थे, जिनमें 41 प्रकरण निराकृत हुए।


इसी प्रकार पूर्व वाद प्रकरणों में बैंक वसूली के 6,134 प्रकरण रखे गये, जिनमें 318 प्रकरणों में आपसी समझौते से 95,63,466 रूपये की राषि की वसूली की गई। विद्युत अधिनियम के पूर्व वाद प्रकरण 725 रखे गये जिनमें 171 प्रकरणों में 4,40,115 रूपये की वसूली हुई। नगरपालिका से संबंधित जलकर के 1,170 प्रकरण रखे गये, जिनमें 195 प्रकरणों में 9,31,120 रूपये की जलकर की राषि वसूल की गई। उपरोक्त सभी मामलों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से हुआ। 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष ने पक्षकारों को आपसी रजामंदी के द्वारा मामलों के निराकरण के लिए बधाई दी, वहीं जिला मुख्यालय सिवनी में श्री रामब्रेष यादव, विषेष न्यायाधीष, श्रीमती किरण सिंह प्रधान न्यायाधीष, कुटुम्ब न्यायालय, श्री राजर्षि श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, श्री संदीप श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला एवं न्यायाधीष, श्री सुनील कुमार मिश्र, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीष, श्रीमती सुचिता श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला एवं अति. सत्र न्यायालय सिवनी के न्यायालय के अति. न्यायालय तथा लखनादौन मुख्यालय पर श्री आषुतोष अग्रवाल, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, श्री संजयराज ठाकुर, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष लखनादौन ने अपनी-अपनी खंडपीठों की अध्यक्षता की गई।

जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, श्रीमती सपना पोर्ते, श्रीमती डॉ .संगीता प्रितेष बर्वे, श्रीमती कमला उइके, श्री राजू प्ंद्रे, श्रीमती वीणा अग्निहोत्री,सुश्री षिवांगी सिंह परिहार, सुश्री नेहा  प्रजापति तथा तहसील न्यायालय लखनादौन में श्रीमती  चैनवती ताराम, श्री सचिन ज्योतिषी, श्रीमती अनुदिता चौरसिया, श्री नृपेन्द्र  सिंह परिहार, श्री लघुता मरकाम में नेशनल लोक अदालत में प्रकरणो का निराकरण किया गया साथ ही नेशनल लोक के शुभारंभ में श्री रवि गोल्हानी, सुश्री सुनीता खण्डायक, अपर कलेक्टर एवं श्रीमती दीपिका तारन, जिला विधिक सहायक अधिकारी एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

सी एन आई न्यूज़ सिवनी( म.प्र.) से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad