Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 11, 2021

मुख्यमंत्री शामिल हुए वीर मेला कार्यक्रम में। सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है -मुख्यमंत्री श्री बघेल

  मुख्यमंत्री शामिल हुए वीर मेला कार्यक्रम में। सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है -मुख्यमंत्री बघेल। 



बालोद, 10 दिसम्बर 2021


प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के हित में लगातार कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। श्री बघेल आज छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले के गुरूर विकासखण्ड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास के लिए 11 लाख रूपए, शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक के लिए 30 लाख रूपए, बुढ़ादेव स्थल विकास और मूर्ति स्थापना के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा की।



 इससे पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बाबा राजाराव, कंकालिन माता, बूढ़ादेव का पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।

 आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूलमाला से आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के किसानों, आदिवासियों का आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कोदो, कुटकी व रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की गई। पहले सात प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी की जाती थी, अब 52 प्रकार के लघु वनोपजों को खरीदने की व्यवस्था की गई है। 



धान उपार्जन केन्द्रों में किसान बारदाना 25 रूपए प्रति नग की दर से खरीदने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के धान उपार्जन केन्द्रों में मात्र नौ दिनों में ही 13 लाख 86 हजार मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी की गई। 


इस वर्ष एक करोड़ पॉच लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है।




 मुख्यमंत्री ने कहा कि चार लाख पचास हजार हेक्टेयर व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा व 19 लाख हेक्टेयर सामुदायिक वन अधिकार पट्टा वितरण किया गया साथ ही उसके उपभोग का अधिकार दिया गया।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुॅचे, इसके लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना शुरू की गई है। 


मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश में 32 प्रतिशत कुपोषण में कमी आई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।



 इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी और श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय, पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई, वीर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री मानक दरपट्टी, आदिवासी समाज के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।




CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे 8817608879

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad