सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू
डोंगरगांव।
नगर में नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में खुज्जी विधायक छन्नी साहू उत्तर
प्रदेश दौरा के पहले अपने कोरोना टेस्ट आरपीसीआर करवाने के लिए पहुंची थी विधायक का आरटीपीसीआर टेस्ट अस्पताल कर्मचारी के द्वारा किया गया उसके उपरांत नये अस्पताल को देखने के लिए विधायक के द्वारा मंशा जाहिर करने पर डां अशोक बसोड खंड चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल के एक्स रे कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष, पुरुष वार्ड महिला वार्ड, ओपीडी कक्ष, डिलीवरी वार्ड को देखकर विधायक के द्वारा अस्पताल के भ्रमण के पश्चात् अस्पताल के साफ सफाई व मैनेजमेंट के लिए हर्ष व्यक्त किया
साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र छुरिया में भी इसी तर्ज पर नया अस्पताल बनवाने के लिए बजट में पास हो जाने की बात भी बताई इस दौरान प्रमुख रूप से डां अशोक बसोड खंड चिकित्सा अधिकारी, चन्दु साहू विधायक प्रतिनिधि,भोज साहू रेडियोग्राफर, घनश्याम साहू, जशवंत कोडापे लैब टेक्निशियन,बी देवांगन स्टाफ नर्स उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.