आदिवासी समुदाय ने नाराजगी जताते हुए कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी ।
छुरिया -ताहिर खान:- कांग्रेस पार्टी की तेज तर्रार खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के व्दारा कुछ दिन पूर्व रेत से भरे वाहन चालक पर किये गाली गलौच का मामला सामने आया है। आपकों बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस पार्टी के दो राजनीति से जुड़े नेता के बीच का मामला जो अब धीरे-धीरे सुलगते हुए एक नया मोड़ ले लिया है। जहां विधायक पति चंदू साहू पर प्रार्थी वाहन चालक व आदिवासी समाज के लोगों ने समाज को गाली गलौच व आदिवासियों के हाथ पैर तोड़ने जैसे अश्लील गाली देने का आरोप लगाते हुए उक्त मामले में प्रार्थी और आदिवासी समुदाय के लोगों ने आक्रोशित होकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने छुरिया थाना पहुंच कर अपनी फरियाद थानेदार के समक्ष रखा जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने भी आवेदन ले लिया है
और जांच के बाद में क्या कार्यवाही की जाती है यह समय ही बता पाएगा । मिली जानकारी अनुसार मामला एक कांग्रेसी नेता की वाहन में रेत भरा हुआ देखकर विधायक पति चंदू साहू ने कांग्रेस नेता के ड्राइवर वीर सिंह उईके जो कि आदिवासी समाज से आते हैं जिसको गाली एवं हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी जिसे सुनकर ड्राइवर और हमाल हक्का-बक्का रह गए ड्राइवर ने बताया की गाड़ी में रेत की रॉयल्टी पर्ची भी थी लेकिन कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा की रेत है सुनकर विधायक पति आगबबूला हो गया और अपना आपा खो कर गाली गलौज करने लगा जो कि एक संभ्रांत व्यक्ति कि गरिमा के अनुरूप नहीं है। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार बार-बार अधिकारियों को दबाव बनाकर गाड़ी पर कार्यवाही करने को कहा गया लेकिन रेत से भरे वाहन का रॉयल्टी पर्ची होने से कोई कार्यवाही नहीं हो सकी उसके बाद भी दबाव बनाया जा रहा था यह कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह को दर्शाता है।
बहरहाल प्रार्थी आदिवासी समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ थाने पहुंचकर आवेदन देकर अपनी बात रखी और थाने से न्याय की उम्मीद लेकर आदिवासी समाज आगे की रणनीति पर विचार बना रहा हैं।
निलेश पाण्डेय-थाना प्रभारी छुरिया-
वीर सिंह नाम का व्यक्ति अपने समाज के कुछ व्यक्तियों के साथ थाना आया जहां उसने लिखित आवेदन दिया है कि शनिवार दिन को फारेस्ट के पास रेत भरकर जा रही वाहन का डीजल खत्म हो जाने पर वाहन खड़ा हुआ था कि विधायक पति चंदू साहू पहुंच कर जानकारी लेने के बाद गाली गलौज किये हैं ऐसा आवेदन दिया गया है जिसका जांच कर कार्यवाही किया जायेगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.