9/12/2021
मजदुरो को समान काम समान वेतन देना ही होगा : संतोष यदु
मंच पर शिवसेना के कई दिग्गज गरजे सोनाड़ीह सीमेंट प्रबंधन में मचा खलबली
शिवसेना के जिलाध्यक्ष संतोष यदु के नेतृत्व में नुवोको विस्टास सोनाड़ीह सीमेट संयंत्र के रेल्वे साईडींग में कार्य करने वाले मजदुरो को समान काम समान वेतन दिलाने संयंत्र प्रबंधन के मेन गेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जैसे ही अपने काफिले के साथ पहुंचे मजदुर एवं रसेड़ा व आस पास गाँव से आए ग्रामीणो ने आतिशबाजी के साथ जरदार स्वागत करते हुए संतोष यदु व शिवसेना पदाधिकारीयो को फुल मालाओं के साथ लाद दिया जिसके बाद बाईक व पैदल रैली निकालते हुए सैंकड़ो महिला सैनिको ने यदु को आंदोलन स्थल पहुंचाया जहाँ पर संयंत्र प्रबंधन व जिला प्रशासन को आड़े हाथो लेते हुए संतोष यदु ने चेताया की जल्द सभी कामगारो की जायज माँगो को पुरा नहीं किया तो मजदुरो को हक अधिकार दिलाने उग्र आंदोलन कर अनिश्चितकालिन हड़ताल किया जाएगा
साथ ही पुलिस प्रशासन को आड़े हाथो लेते हुए चेताया की संयंत्र प्रबंधन के ईशारे पर हमे झुठे मामले में फंसाकर जेल भेंजने की धमकी देना बंद करें नहींतो पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर ऊतरकर प्रदर्शन करते हुए हजारो समर्थको के साथ जेल भर देंगे वही जिला महासचिव मनहरण साहु , भीखम यदु , जिला सचिव ओमकार वर्मा , मुकेश साहु , गंगोत्री साहु , रामेश्वर जांगड़े , राजेश ध्रतलहरे , रामसिंग सोनवानी , रोहित देवाँगन , शिवा निषाद ने भी मजदुरो की माँगो को पुरा करने अपनी बार रखा दिनभर गहमागहमी कौतुहल का विषय रहा संयंत्र प्रबंधन के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मजदुरो की सुध तक नहीं लिया धरना प्रदर्शन में खिलावन साहु समेत मजदुर व उनके परिजन छोटे बच्चे अंतिम तक मौजुद रहे जिसमें प्रमुख रूप से भुपेन्द्र मानिकपुरी , विशाल महिलांगे , मनिष पटेल , अखिलेश साहु , मोरजध्वज , योगेश , लक्ष्मीनारायण , कमलेश , सुरेन्द्र , अजय , बाबुलाल , शेखर, देवेश , देवनारायण , अगेश , राजु , अर्जुन , कोमल , फलेन्द्र एवं सैंकड़ो मजदुर व शिवसैनिक शामिल हुए

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.