ब्लॉक स्तरीय चित्रकला का आयोजन,,बच्चों की रुचि देख हतप्रभ हुए शिक्षक,,चित्रकला से निखरता है
बच्चों का भविष्य ,रश्मि खरे छुईखदान, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुईखदान में ब्लॉक स्तरीय
चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक स्तर सभी स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया,,
ऊर्जा सप्ताह के नाम पर आयोजित हुआ चित्रकला
10 दिसंबर कोऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के रूप में मनाया गया जिसमें निर्णायक के रूप में कन्या हायर सेकेण्डरी की व्याख्याता डॉ रश्मि खरे एवं हिरान्तक द्विवेदी व्याख्याता, पवन ददरया व्याख्याता, दयाल बंजारे संकुल समन्वयक छुईखदान, अनिरुद्ध पालेश्वर प्रधान पाठक, मालिनी गवेल प्रधान पाठक अन्य टीचर्स स्टाफ शामिल थे।। श्रीमति खरे ने चित्रकला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकला एक ऐसा गुण है, जो बच्चों के भविष्य को निखारने में मदद करता है जो बच्चा चित्रकला में रुचि लेता है उसकी जीवन शैली में ऐसा परिवर्तन आता है,जिसकी कल्पना हम दुसरे छात्रों से नही कर सकते,, ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्या छुईखदान में ब्लॉक स्तरीय ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमें चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता किया गया
जिसमें सभी स्वामी आत्मानन्द अँग्रेजी स्कूल सहिंत कन्या शाला एवं पूरे विकास खंड के स्कूलों के प्रतिभागी बच्चों ने भाग लिया,, बच्चों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के बारे में स्लोगन चित्रकला निर्माण किया गया बच्चे अपने ढंग से ऊर्जा कैसे बचाना है चित्र के माध्यम से बताया बच्चों द्वारा चित्रकला के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के बारे में चित्रण किया गया जिसमें मुख्य रुप से निर्णायक के रूप में श्रीमती डॉ रश्मि खरे व्याख्याता, श्री हिरान्तक द्विवेदी व्याख्याता, श्री पवन ददरया व्याख्याता, श्री दयाल बंजारे संकुल समन्वयक छुईखदान, श्री अनिरुद्ध सिंह पालेश्वर प्रधान पाठक, श्रीमती मालिनी गवेल प्रधान पाठक एवं समस्त टीचर्स स्टाफ उपस्थित थे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.