भाटापारा:- भाटापारा एनएसयूआई अध्यक्ष शादाब जालियावाला ने न्याय योजना पर भाजपा नेताओ द्वारा की जा रही गंदी राजनीति पर काटक्ष करते हुए कहा कि ये वही भाजपाई है जो किसानो के नाम पर राजनीति करते है जब मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानो के ऊपर भाजपा सरकार ने गोली चलवाई थी तब इनके मुंह में साप सूध गया था जब छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा सरकार के समय अपनी मांगो को लेकर सड़क पर उतरते थे या धरना देते थे तब उन्हें गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया जाता था ।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को निर्वचान क्षेत्र में किसान महीनो भर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते थे सड़क पर लड़ाई लड़ते थे तब भाजपा नेताओ द्वारा उनकी सुध तक नही ली जाती थी आज किसान हित का झूठा दिखावा कर रहे आज जब छत्तीसगढ़की कांग्रेस सरकार अपने घोषण के अनुसार किसानो को उनके हक़ का पैसा समर्थन मूल्य 2500 रुपए दे रही है तब भाजपा नेताओ के पेट में खलबली मच गई है क्यूँकि अब भाजपाई इस पर राजनीति नही कर पाएगे ।
शादाब ने कहा की भाजपा नेताओ को न्याय ओर अन्याय का फ़र्क़ नही मालूम है।राजीव गांधी किसान या योजना का लागू होना,किसानो के साथ न्याय है ओर भाजपाईयो के साथ अन्याय है ।भाजपाईयों के साथ अन्याय इसलिए है क्यूँकि अब भाजपा को राजनीति करने का मोका नही मिलेगा।रमन सरकार ने किसानो को 2 साल का बोनस नही दिया ,यह किसानो के साथ अन्याय है ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.