मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आज जिला मुख्यालय मुंगेली के बी.आर.साव.शा.बहु.उ.मा. शाला स्थित पं.शिवकुमार पाठक सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हुआ।
इस अवसर पर लोक नृत्य, लोकगीत शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, एकांकी , फुगड़ी, भौंरा, गेंडी दौड़, चाल, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, वाद विवाद, क्विज निबंध, कबड्डी, खो-खो खेल का आयोजन किया गया। जहां प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी घुघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से जिला स्तरीय युवा महोत्सव को गुलजार रखा।
इस अवसर पर मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक पुन्नू लाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य प्रभू मल्लाह, कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक डी.आर आंचला, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पाण्डेय सहित प्रतिभागी खिलाड़ी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सोनी ने किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.