Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 21, 2021

आंगनबाड़ी केन्द्र से मिली स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं से बोकरामुड़ा की नंदिनी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

 आंगनबाड़ी केन्द्र से मिली स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं से बोकरामुड़ा की नंदिनी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म


कोरबा 21 दिसंबर 2021/आंगनबाड़ी केंद्र से मिली स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं से जिले के ग्राम बोकरामुड़ा की नंदिनी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। कोरबा जिले के हरदीबाजार परियोजना केन्द्र के अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा की रहने वाली नंदिनी एक मध्यम परिवार से हैं। उनके पति श्री प्रकाश कुमार हैं, जो खेती-किसानी कर अपना जीवन-यापन करते हैं। नंदिनी को गर्भधारण के समय कमजोरी एवं उनके शरीर में खून की कमी थी। उसने गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में अपना पंजीयन कराया। पंजीयन के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक द्वारा समय-समय पर नंदिनी के घर जाकर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने नंदिनी को दिन में चार बार अलग-अलग तरह का भोजन करने, प्रसव पूर्व समय-समय पर जांच कराने तथा आराम करने की सलाह दी गई। नंदिनी को गांव के बोकरामुड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रतिदिन गर्म पका भोजन भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की सहायता से नंदिनी को आयरन और कैल्शियम की दवाईयां भी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से नंदिनी के घर में मुनगा का पेड़ लगाया गया तथा प्रतिदिन मुनगा भाजी एवं मुनगा का सेवन करने का सलाह दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सलाह को मानकर नंदिनी ने अपने स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान देते हुए पोषक आहार लिया जिससे नंदिनी का वजन बढ़ा और खून की मात्रा में भी वृद्धि हुई।
प्रसव करीब आने पर नजदीकी स्वास्थ्य मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से नंदिनी को उप स्वास्थ्य केन्द्र कोरबी लेकर आया गया। यहां पर ए.एन.एम. की मदद से नंदिनी का कुशलता पूर्वक प्रसव कराया गया और उसने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चे का वजन साढ़े तीन किलोग्राम था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं पर्यवेक्षक द्वारा घर जाकर बच्ची को केवल मां का दूध पिलाने एवं देखभाल संबंधी अन्य जरूरी परामर्श भी दिया गया। अपने स्वस्थ बच्ची को देखकर नंदिनी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली सहायता के प्रति अपना आभार प्रकट किया। स्वस्थ बच्ची के साथ आज नंदिनी का पूरा परिवार खुशहाल है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad