गंडई वनपरिक्षेत्राधिकारी अशोक गढ़पायले हुवे सेवानिवृत
आर के टण्डन होंगे नए परिक्षेत्र अधिकारी गंडई,
साल्हेवारा:-- वनपरिक्षेत्र अ धिकारी श्री अशोक गढ़पायले आज दिनांक 06.12.2021 को सेवानिवृत हो गए मार्च में अप्रैल में सम्भवतः उन्होंने श्री हेमनाथ ठाकुर के उपवनमण्डल अधिकारी के रूप में प्रमोशन पर जाने के पश्चात अशोक गढ़पायले ने रेंजर गंडई के रूप में पदभार ग्रहण किया।
सरल सहज व मिलनसार न्यायसंगत विचारों के अशोक गढ़पायले का परिक्षेत्र अधिकारी के रूप में शानदार कार्यकाल रहा व उनका पूरा सर्विस कार्यकाल सूत्रानुसार प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगाओ में ही बीता व नागपुर नाका फारेस्ट बैरियर में भी उनकी लम्बी सेवा का लाभ वनविभाग को मिल।
अशोक गढपायले (प.अ.) 34 वर्ष10माह वन विभाग मे सेवा पश्चात सेवानिवृत्त होने पर श्रीमान उप वनमंडलाधिकारी-गंडई श्री सिदार की अध्यक्षता मे समस्त वन परिवार गंडई परिक्षेत्र द्वारा भावभीनी विदाई सम्मान समारोह किया गया एवं नव पदस्थ श्रीमान आर.के.टंडन प.अ.गंडई व, श्री एच.पी.देवांगन वनपाल का स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सम्पूर्ण वन महकमा प्रमुख रूप से वी.पी.कोसरिया प.स.ठाकुरटोला, श्री संतोष नेताम प.स.पैलीमेटा, श्री अभिषेक देवांगन प.स.झिरिया, श्री बी.एस.क्षत्री प.स.मोहगांव, श्री सी.एल.साहू बेरियर प्रभारी मानपुर, श्री एस.पी.चनाब प.स.गंडई, उत्तरा राजपूत वन रक्षक व समस्त वन रक्षक-गंडई, एवं समस्त परिक्षेत्र व उपवनमंडल कार्यालय गंडई कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन योगेश कोर्रामे वनरक्षक पैलीमेटा द्वारा किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.