सैनिकों के साहस और वीरता से मिलती है देश प्रेम की सीख - श्री साहू
रायपुर 7 दिसंबर 2021/ सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सेना के पराक्रम को याद किया। अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री साहू ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सैनिकों का पराक्रम, साहस और वीरता हमें देश प्रेम सिखाती है। समय-समय पर उनके द्वारा किए गए महान कार्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए दिए गए
बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह दिन हमें सैनिकों और उनकी भावनाओं से जुड़कर राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। गृहमंत्री श्री साहू ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में सहयोग राशि भेंट करते हुए कहा कि देश की सेवा करने वालों के सहयोग के लिए हम सभी को हमेशा आगे खड़ा रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया।
इस अवसर संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़, रिटा.ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मैडल, सूबेदार मेजर श्री वेद प्रकाश साहू, हवलदार श्री बी रवि, श्री सी एल साहू, श्री के एस आर मूर्ति, हवलदार श्री नवल कुमार सहित आदि भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.