सी एन आई न्यूज़ सिवनी (म. प्र.) से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
भाजपा छपारा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक ।
बूथ और संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा ।
छपारा- रविवार को नगर छपारा में भाजपा मंडल छपारा की मंडल कार्यसमिति बैठक की गई बैठक का शुभारंभ अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र ठाकुर सिंह जी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोहन कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जोलदेव किसान मोर्चा पूर्व मंडल अध्य्क्ष गिरवर सिंह जी,मंडल महामंत्री नीरज दुबे,नीलू नागेश के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ बैठक शुरू हुई। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सीडीएस जनरल विपिन रावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडल अध्यक्ष के द्वारा उदबोधन दिया गया बाद में
महामंत्री नीरज दुबे ने पार्टी के आगामी कार्य योजना की जानकारी विस्तार से समस्त कार्यकर्ताओं के सामने समक्ष रखी कि आगामी दिनों में मंडल बूथ विस्तारक को अपने प्रभार वाले बूथ में जाकर समस्त योजना की जानकारी देना एवं अन्य योजना से अवगत कराना साथी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना यह मुख रूप से कार्य किया जाना है एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदु समस्त कार्यकर्ताओं के सामने रखे गए जिससे कि पार्टी के संगठन को मजबूती मिले साथ ही
कार्यकर्ताओ में जोश का संचार करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जोलदेव द्वरा कहा गया कि हमारा प्रयास है की हमारे कार्यकर्ता मजबूत हो प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़कर जनता के बीच कार्य कर सके भाजपा विचारधारा व कार्यकर्ता आधारित पार्टी है पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया और संगठन संबंधित दिशा निर्देश भी दिया।
बैठक में समस्त मंडल पदाधिकारीगण, मंडल सदस्यगण ,ग्राम केंद्र प्रभारी, पालक संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल छपारा

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.