डोंगरगांव
विश्व मानवाधिकार परिषद ने करवाये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
डोंगरगांव- 10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर आज डोंगरगांव मानवाधिकार आयोग द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। परिषद के पदाधिकारियों के द्वारा आज मनेरी में स्कूली छात्राओं को मौलिक अधिकारों की जानकारी देकर मास्क और पेन वितरण किया गया। इस मौके पर परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष श्री टुम्मन साहू द्वारा "महिला यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, श्रमिक शोषण, दहेज हत्या, साम्प्रदायिक हिंसा ,बलात्कार जैसे मामलों पर विस्तार से जानकारी दिया।
साथ ही अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल एवं मास्क वितरण कर मरीजों का हालचाल पूछा गया। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू,श्री अरविंद चौरे,महामंत्री बुदेस्वर राम देवांगन, महासचिव श्री हरेन्द्र साहू जी, संगठन सचिव श्री कोमल उइके जी,सहसचिव करण सेन ,मीडिया प्रभारी श्री गोपाल चक्रधारी जी,सदस्य धरम मालेकर,नंदकुमार सेन,श्री ललित साहू, एवं हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री वीरेन्द्र साहू जी और पर्यावरण प्रेमी श्री भोज साहू जी उपस्थित रहें ।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.