Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 5, 2021

डोंगरगढ में रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

 डोंगरगढ में रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

महेंद्र शर्मा बंटीछत्तीसगढ़ रिपोर्टर - डोंगरगढ में डॉ  बाबा साहब आम्बेडकर की 65 वें 6 दिसम्बर को  महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज 5  दिसंबर दिन रविवार को डोंगरगढ के  आदर्श बौद्ध महासभा नागसेन बुद्ध विहार में कोविट 19 का पालन करते हुए  रक्तदान शिविर एवं  निःशुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।


जिसमें सर्व प्रथम डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया । शिविर में रक्त दान दाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बहुत से  लोगो ने अपनी आँखों एवं स्वास्थ  की जांच करवा कर शिविर का लाभ प्राप्त किया।

वही आदर्श नागसेन बुद्ध बिहार महासभा के अध्यक्ष डॉ मुन्ना लाल नंदेश्वर ने बताया कि प्रति वर्ष की अनुसार इस वर्ष भी डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के 65 वे महापरिवर्ण के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे   रेल्वे के शाखा प्रभारी सहित शहर के सभी जनप्रतिनिधियों और सभी के सहयोग से इस आयोजन को किया गया है। यह आयोजन करने का उद्देश्य लोगों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित करना वह जागरूक करना है उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भी समाज के युवाओं के द्वारा समय-समय पर रक्तदान किया  गया आज के कार्यक्रम में 50 यूनिट ब्लड आया जिसमें  से 36 लोगों की बीपी बढ़ जाने के कारण ब्लड नहीं लिया गया नही तो और ज्यादा यूनिट ब्लड मिलता ,  
समाज के अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों का आभार प्रकट कर इस आयोजन को सफल बनाने की  बधाई दी गई ।वही राजनांदगांव जिला अस्पताल से ब्लड बैंक टीम के  ब्लड काउंसलर जगदीश सोनी ने बताया कि यहां पर 7 वे बार शिविर का आयोजन हो रहा है जिसमे बहुत से लोग यहां पर रक्त दान कर रहे है और लगातार यहां  रक्त दान शिविर का आयोजन हो रहा है इसके लिए उन्होंने शहर विसियो को बहुत बहुत धन्यवाद दिया । 
इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि धनेश पटिला डॉ थानेश्वर पटिला प्रदीप शर्मा संजीव गोमास्ता  बुद्ध समिति से डॉ मुन्नालाल नंदेश्वर अनिल सहारे अनिल मेश्राम, डॉ राउतकर, प्रजेश सहारे, देवेन्द्र अम्बादे ,विनायक मेश्राम,आशीष डोंगरे, शुभम बौद्ध सहित  ब्लड बैंक  जिला अस्पताल राजनांदगांव के लैब टेक्नीशियन प्रभारी श्रीमती उषा बोरकर स्टाफ नर्स श्रीमती एसआर पाल ब्लड बैंक काउंसलर जगदीश सोनी पैरामेडिकल स्टूडेंट गणेश कश्यप और मिथलेश वर्मा का सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad