सड़क के किनारे व बीचोबीच विशालकाय वृक्ष व बिजली पोल सड़क निर्माण में बहुत बड़ी बाधा
अनुबंध के 10 माह बीत जाने के पश्चात भी विभाग नही दे रहा है ध्यान
इन व्यवधानों के चलते रुका सड़क निर्माण प्रगति का कार्य
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा:--वनांचल साल्हेवारा में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है लोकनिर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्य वनांचल में कई जगह निर्माण हो रहे है।
वनांचल साल्हेवारा में एक सड़क निर्माण कार्य मे विद्युत पोल व विशालकाय वृक्ष बाधा बन हुवे है।जिसे लेकर ठेकेदार व उनके कर्मचारी हाँथ में हाँथ धरे चिंतातुर बैठे हुवे है व कार्य के रूक जाने के चलते बहुत नुकसान हो रहा है।
वनांचल साल्हेवारा में हो रहे निर्माण कार्यो में एक सड़क निर्माण का कार्य मेसर्स एनसी नाहर कम्पनी द्वारा चिल्फी से रेंगाखार साल्हेवारा रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि लगभग 33 किमी की रोड है जिसमे 29 किमी की रोड कवर्धा जिले मै आती है व शेष 04 किमी रेंगाखार साल्हेवारा को जोड़ती हुई 04 किमी साल्हेवारा में।इस 04 किमी की रोड ने ठेकेदार को पेड़ व बिजली पोल के चलते काफी परेशान कर रखा है इस विषय मे समय रहते ही इन विषयों पर सम्बंधित विभाग से बकायदा एग्रीमेंट भी हुवा लेकिन आज 10 माह बीत जाने पर भी अभी तक सम्बंधित विभाग ने कोई कार्यवाही नही की हैव न ही व्यव्धान, बाधा को हटाया है जिससे रोड निर्माण कार्य काफी समय से रुका पड़ा है।
साल्हेवारा से नचनिया जो कि 04किमी का मार्ग है उसमें 18 बिजली पोल व 05 विशालकाय वृक्ष होने के चलते कार्य रुका पड़ा है व 750 मी का एप्रोच कार्य रुका पड़ा है जबकि ठेकेदार द्वारा रोड के दोनों ओर नाली का निर्माण किया जा चुका है।ठेकेदार द्वारा रोड का लगभग 70प्रतिशत कार्य पूर्ण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कर लिया गया है। गुणवत्ता भी इतनी जबरदस्त की डब्ल्यूबीएम सड़क में ही निरीक्षणकर्ता अधिकारीगण निरीक्षण डिपार्टमेंट सीजीपीआईडीसीएल द्वारा अपनी गाड़ी को 120 किमी की रफ्तार से बिना किसी हिचकिचाहट के बिना अनियंत्रित हुवे चलाया गया।।
वृक्ष व पोल के होने से विलम्ब के चलते लोगो का धूल मिट्टी से भी बुरा हाल है व सड़क किनारे रह रहे लोगो का घर व समान धूल मिट्टी से तो खराब हो ही रहा है मनुष्य के जीवन मे ये धूल मिट्टी भी आने जाने रहने वालों का इस भीषण ठंड में स्वास्थ्य भी खराब कर रहे है इन्ही सब परेशानियों को लेकर लोग बाग समय बेसमय काम खत्म करने को लेकर लगातार ठेकेदार को परेशान कर रहे है ऐसी स्थिति में राजस्व,बिजली व अन्य संबंधित विभाग को अविलम्ब ध्यान देना जरूरी है।जिससे तुरन्त कार्य का समापन होकर हो रही तमाम परेशानियों से लोगो को व ठेकेदार सभी को राहत मिल सके व आवागमन सरल सुगम व सुरक्षित हो।ज्यादातर मामलों में अक्सर यह देखा जाता है कि ठेकेदार कार्य बीच बीच मे छोड़कर इधर उधर निकल जाता है व लीग परेशान होते है लेकिन यंहा तो ठेकेदार इन बाधाओं के हटने का बाट जोह रहा है यदि ठेकेदार इनके चलते कही अन्यत्र निकल गया तो वनांचलवासियो को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।कम्पनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नितिन विनायक घुमड़े का कहना है कि
यदि यह बाधा व्यवधान शासन प्रशासन या जिम्मेदार विभाग शीघ्र हटा दे तो हम पूरा काम एक महीने के अंदर ही समाप्त कर देंगे।इन्ही बाधाओं के चलते काम रुका हुवा है व हम स्वयँ परेशान है ।काम कुछ कर नही पा रहे है।।
नितिन विनायक घुमड़े
प्रोजेक्ट डायरेक्टर

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.