मुरैना ।
ट्रक की टक्कर से घायल नंदी को गौसेवको ने भिजवाया गौशाला
करणी सेना के गौसेवक कर रहे निरंतर गौमाता का उपचार
आज दुपहर गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को सूचना मिली की एक गाय का धौलपुर रोड पर एक्सीडेंट हो गया जिसकी सूचना मिलने पर गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह,गोविंद पंडित,आशीष उप्रेती,मौके पर पहुंचे और उसका उपचार किया
वहीं लालोर रोड से गोलू शर्मा ने सूचना दी की 2 गायों व एक बछड़े के पैर,थन,और सिर में कीड़े पड़ रहे है जहां गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने पहुंचकर डॉक्टर मिठ्ठन लाल को बुलाकर उसका उपचार किया
फिर उसके बाद जोरी गांव में एक गाय रास्ते में मिल गई जिसके पैर में कीड़े पड़ रहे थे जिसका उपचार जय बजरंग गौसेवा समिति के गौसेवक आशीष उप्रेती,गोविंद पंडित,आकाश रजक,गौरव,अंकेश,विकाश राठौर आदि मौजूद रहे।
और कल (बुधवार) रात्रि में भी अंबाह रोड पर एक गाय का एक्सीडेंट हो गया जिसकी सूचना राकेश तोमर ने गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को दी सूचना मिलते ही गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह अपने साथ आकाश रजक,अंकेश प्रजापति को साथ लेकर पहुंचे और देखा की गाय की रीड की हड्डी टूट गई फिर उसका प्राथमिक उपचार किया और नगर निगम से एंबुलेंस बुलाकर गाय को देवरी गौशाला भिजवाया।गौशाला भिजवाने वालों में गौसेवक विनय दुबे,रुद्रप्रताप सिंह,भारत,अंकेश,रोहित व अन्य।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.