खैरागढ़:-पालिका चुनाव के लिए प्रचार अभियान में आई तेजी, वाल पेंटिंग, बैनर पोस्टर से पट रहा शहर
निर्दलीय राजू खुद कर रहे वाल पेंटिंग, दिव्यांग सचिन ट्राइसिकल पर मांग रहे समर्थन
कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भाजपा में प्रत्याशी ही संभाल रहे कमान
खैरागढ़ । नगरपालिका चुनाव के लिए जारी तामझाम में अब बढ़ोतरी हो रही है । 20 दिसंबर को होने वाले मतदान के पहले भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। शहर के हर वार्ड अब वाल पेटिंग, झंडे, बैनर, पोस्टर से पटनें लगें है ।
तो प्रत्याशी सहित उनके समर्थक मतदाताओं से सघन जनसंपर्क और डोर टू डोर प्रचार अभियान की शुरूआत कर चुके हैं। । घर घर पहुंचने की होड़ प्रत्याशियों में लगातार बढ़ रही है । तो दूसरी ओर प्रत्याशियों समर्थन और नेता बैठक कर भी माहौल बनाने में जूट गए है ।
निर्दलीय प्रत्याशी खुद कर रहे वाल पेंटिंग
शहर के टिकरापारा वार्ड 19 से भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर चुनाव मैदान में कूदे राजू यदू अपने प्रचार के लिए खुद वालपेंटिंग का जिम्मा संभाल रहे है । निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पतंग छाप पर पार्षद के लिए भाज्य अजमा रहे राजू यदू चंदे लेकर अपना प्रचार अभियान चला रहे है। वाल पेटरों की डिमांड बढ़नें और कम संख्या में पेंटर होने के चलते राजू अपने निशान की वाल पेंटिंग भी खुद कर रहे हैं। राजू अपनी जीत के प्रति आश्वास्त है ।
दिव्यांग सचिन ट्राइसिकल पर मांग रहे समर्थन
शहर के धरमपूरा किलापारा वार्ड 11 से निर्दलीय चुनावी मैदान में कूद दिव्यांग सचिन भगत ट्राइसिकल पर ही अपने लिए समर्थन जुटा रहे है। सड़क मार्ग सहित चौक चौराहों पर ट्राइसिकल से पहुंच रहे सचिन भगत वार्ड में विकास नहीं होने के मुददें के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं। वाल पेंटिंग, बैनर पोस्टर में पीछे हो चुके सचिन भगत लोगों से खुद जाकर मिलकर जीत के लिए आशीर्वाद पानें जुटें है ।
कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भाजपा में प्रत्याशी संभाल रहे कमान
पालिका चुनाव में जीत के लिए सत्ताधारी कांग्रेस ने अपनी ताकत झाँकनी शुरू कर दी है। चुनाव प्रभारियों सहित जिले के प्रभारी मंत्री खुद यहाँ कमान संभाल रहे है। तो दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारियों को भी बाहों में प्रभारी बनाकर प्रत्याशियों के साथ जनसमर्थन जुटाने में लगाया गया है। इधर भाजपा में नामांकन रैली के बाद कोई बड़े कार्यक्रम का आयोजन नही हुआ है लेकिन भाजपा के स्थानीय दिजाजों के साथ पार्टी के प्रत्याशी अपनी ताकत झोंक रहे है। डोर टू डोर जनसंपर्क के साथ लोगों को रिझाने प्रचार अभियान जारी है।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.