सुकमा से जिला ब्यूरो संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
केदार की मौजूदगी में काशीविश्वनाथ कॉरीडोर लोकार्पण का ग्रामीणों संग भाजपाइयों ने देखा सीधा प्रसारण
तीनों लोकों से न्यारी काशी की धरा पर मां गंगा को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ श्री काशी विश्वनाथ धाम विश्व को समर्पित करेंगे। दो दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे पीएम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर पतित पावनी गंगा का दर्शन व स्मरण करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। काशी विश्वनाथ के अलौकिक परिसर के स्वागत में पूरी काशी शिव दीपावली की तैयारी में है।
देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार की पूजा अर्चना के बाद मंदिर चौक पर पीएम देशभर के प्रमुख संतों के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी के द्वारा इसे देश को समर्पित करने के पश्चात आम लोग भी इसके दर्शन का लाभ ले सकेंगे,

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.