जनपद सदस्य के प्रयासों से धूल से मिली निजात
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना से दालसागर सड़क निर्माण कार्य हुआ चालू
ज्ञात हो कि बेलगहना व आसपास के क्षेत्र के लोगों को इस सड़क में धूप, बरसात में धूल व कीचड़ भरे गड्ढे का सामना करना पड़ रहा था जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय कि लगातार कोशिश व फटकार के चलते अब जाकर ठेकेदार ने सड़क निर्माण किया चालू।
जहां पंडरा पथरा से कोटा की सड़क लगभग साल भर के अंदर बनकर तैयार हो गई वहीं बेलगहना से दालसागर की सड़क की समस्या 2 साल से बनी हुई थी। जिस पर जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय (माउ महराज) ने लगातार ठेकेदार PWD के अधिकारियों इंजीनियरो से बातचीत कर सड़क निर्माण हेतु दबाव बनाया। अब जब सड़क में डामरीकरण कार्य चालू हुआ है। क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है। ठेकेदार को 15 दिवस के अंदर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने अल्टीमेटम दिया गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.